
यूपी एटीएस ने उत्तराखंड के युवक को किया अरेस्ट, देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
AajTak
यूपी एटीएस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. युवक उत्तराखंड के हरिद्वार का रहने वाला है. वह देवबंद दारूल उलूम में पढ़ाई कर रहा था. युवक के परिजनों का कहना है कि बच्चे को फंसाया जा रहा है. मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच की जानी चाहिए.
उत्तर प्रदेश एटीएस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. यह युवक हरिद्वार के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बलेलपुर गांव का निवासी है. दरअसल, युवक को लखनऊ एसटीएफ ने नोटिस जारी किया था. नोटिस के बाद परिजन उसे लेकर सहारनपुर पहुंचे. इसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया.
जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा क्षेत्र के बलेलपुर का मोहम्मद हारिस देवबंद दारूल उलूम में पढ़ाई कर रहा है. यूपी एटीएस ने उसे देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के आरोप में पकड़ा है.
हारिस के परिजनों का कहना है कि उन्हें 16 अक्टूबर को एक नोटिस मिला था, जिसमें लिखा था कि मोहम्मद हारिस के बयान लेने हैं. उन्होंने कहा कि हमें 18 अक्टूबर को हारिस को लेकर जाना था, लेकिन अधिकारी ने बताया कि वह 18 को दिवाली की छुट्टी पर जा रहे हैं तो दिवाली के बाद हारिस को लेकर आना. इसके बाद 28 अक्टूबर को फोन आया कि हारिस को लेकर सहारनपुर पहुंचो.
परिजन बोले- 29 अक्टूबर को सहारनपुर पहुंचा था हारिस
इसके बाद 29 अक्टूबर को परिजन हारिस को अपने साथ सहारनपुर ले गए, जहां एडवोकेट के माध्यम से हारिस को पुलिस के सामने पेश किया गया, इसके बाद पुलिस ने हारिस को रोक लिया. परिजनों ने बताया कि 31 अक्टूबर को हारिस की मां के पास फोन आया कि हारिस को गिरफ्तार कर लिया गया है.
परिजनों ने कहा कि उनके बच्चे को फंसाया जा रहा है. उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग की है. उन्होंने कहा कि उन्हें निष्पक्ष जांच का विश्वास है. एटीएस की टीम पहले भी हरिद्वार से संदिग्ध युवकों को पकड़ चुकी है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











