
यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में 55 साल से ज्यादा उम्र वाले विधायकों की संख्या बढ़ी, महिला MLA की संख्या में भी बढ़ोत्तरी
ABP News
उत्तर प्रदेश में निवर्तमान विधानसभा में 42 महिला विधायकों की तुलना में वर्तमान विधानसभा में 47 महिला विधायक हैं. उत्तराखंड में महिला विधायकों की संख्या 2017 के पांच से बढ़कर 2022 में आठ हो गई है.
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर विधानसभाओं में 55 वर्ष से अधिक आयु वाले विधायकों की संख्या इस बार बढ़ी है. हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर की राज्य विधानसभाओं में 55 वर्ष से अधिक उम्र के विधायकों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के एक विश्लेषण के मुताबिक 55 साल या उससे कम उम्र के विधायकों का अनुपात 2022 में घटकर 59.5 फीसदी रह गया, जो 2017 में 64.7 फीसदी था. दूसरी ओर, तीन नवनिर्वाचित विधानसभाओं में निवर्तमान सदन की तुलना में वर्तमान में महिला विधायक अधिक हैं. उत्तर प्रदेश में निवर्तमान विधानसभा में 42 महिला विधायकों की तुलना में वर्तमान विधानसभा में 47 महिला विधायक हैं.
महिला विधायकों की संख्या बढ़ी

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












