
यूपी असेम्बली इलेक्शन में होगा भोजपुरी अदाकारों का दंगल, सपा प्रमुख अखिलेश से मिलने पहुंचे यह सुपर स्टार
Zee News
भोजपुरी अदाकार रवि किशन और मनोज तिवारी दोनों भाजपा से चुने हुए सांसद हैं, जबकि समाजवादी पार्टी अभी से भोजपुरी अदाकारों में पैठ बनाने की जुगत कर रही है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले असेम्बली चुनाव में नेताओं के साथ-साथ भोजपुरी अदाकारों का भी दंगल देखने को मिल सकता है. अवाम के बीच भोजपुरी कलाकारों की बढ़ती पाॅपुलरिटी की वजह से रियासत की दो खास और बड़ी सियासी जामत उनपर अपना दाव लगा सकती है. समाजवादी पार्टी भोजपुरी अदाकारों के बीच अपनी पैठ बनाने और चुनाव के वक्त उसे भुनाने के लिए अभी से कमर कस रही है. अखिलेश से खेसारी लाल यादव की मुलाकात भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो उसके उसके खाते में पहले से दो भोजपुरी कलाकार मौजूद हैं. भोजपुरी अदाकार रवि किशन और मनोज तिवारी दोनों भाजपा से चुने हुए सांसद हैं, जबकि समाजवादी पार्टी अभी से भोजपुरी अदाकारों में पैठ बनाने की जुगत कर रही है. इसी सिलसिले में भोजपुरी के मशहूर-मारूफ एक्टर खेसारी लाल यादव ने मंगल को समाजवादी पार्टी के सरबराह अखिलेश यादव से उनके रिहाईश पर मुलाकात की. इस मुलाकात में अखिलेश यादव और खेसारी लाल यादव के बीच सूबे के मौजूदा सियासत को लेकर लंबी बातचीत हुई.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










