
यूपीएससी की परीक्षा में जामिया कोचिंग ने फिर किया कमाल, 32 छात्र सिविल सेवा के लिए सेलेक्ट
AajTak
दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) ने इस साल भी अपनी शानदार सफलता का प्रदर्शन किया है. यहां से कोचिंग लेने वाले 32 छात्रों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफलता प्राप्त की है. इनमें से 12 महिलाएं हैं, जो इस कोचिंग के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन चुकी हैं. चयनित छात्रों का रैंक 33 से लेकर 999 के बीच है.
दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) ने इस साल भी अपनी शानदार सफलता का प्रदर्शन किया है. यहां से कोचिंग लेने वाले 32 छात्रों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफलता प्राप्त की है. इनमें से 12 महिलाएं हैं, जो इस कोचिंग के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन चुकी हैं. चयनित छात्रों का रैंक 33 से लेकर 999 के बीच है.
आरसीए के छात्र अल्फ्रेड थॉमस ने 33वीं रैंक, इराम चौधरी ने 40वीं रैंक और रुचिका झा ने 51वीं रैंक प्राप्त की है. इन परिणामों से यह साफ हो जाता है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया का कोचिंग कार्यक्रम छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है. इस सफलता पर कोचिंग की प्रोफेसर इंचार्ज, प्रो. शमीना बानो ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम गर्व महसूस कर रहे हैं कि 32 छात्रों ने सफलता हासिल की है. ये छात्र हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं.
शकील अहमद का अनुभव
शकील अहमद, जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैं, ने इस साल 506वीं रैंक प्राप्त की है. वह 2021 से जामिया के आरसीए में तैयारी कर रहे थे. शकील ने इस सफलता को साझा करते हुए कहा कि यह मेरी कड़ी मेहनत और जामिया की उत्कृष्ट कोचिंग का नतीजा है. मैं इस सफलता को अपने परिवार और संस्थान को समर्पित करता हूं.
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और कुलसचिव प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने आरसीए के सभी चयनित छात्रों को बधाई दी. प्रो. आसिफ ने कहा कि यह सफलता हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि हम समाज के हाशिए पर रहने वाले वर्गों को सशक्त बनाते हैं. विशेष रूप से हमारी महिला उम्मीदवारों ने असाधारण प्रदर्शन किया है.
आरसीए कैसे बनाता है अधिकारी

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










