
यूपीः प्रियंका गांधी का 50 नेताओं को फोन-'चुनाव की तैयारी करें, आपका टिकट कन्फर्म है'!
AajTak
प्रियंका गांधी ने यूपी के तकरीबन 50 नेताओं को खुद फोन करके चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी दे दी है. इतना ही नहीं अगस्त तक कांग्रेस ने प्रदेश की 200 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने का टारगेट रखा है, जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जोन वाइज मीटिंग कर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. तीन दशक से सूबे की सत्ता से बाहर कांग्रेस के सियासी वनवास को खत्म करने के लिए प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है. प्रियंका गांधी ने यूपी के तकरीबन 50 नेताओं को खुद फोन करके चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी दे दी है. इतना ही नहीं अगस्त तक कांग्रेस ने प्रदेश की 200 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करने का टारगेट रखा है, जिसके तहत प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जोन वाइज मीटिंग कर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यूपी में कांग्रेस के 50 कैंडिडेट फाइनल!
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











