
यूपीः एसटीएफ में तैनात सिपाही के कागजात पर 14 साल से कर रहा था पीएसी में नौकरी, FIR दर्ज
AajTak
एसटीएफ के डिप्टी एसपी अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव ने इस प्रकरण की जांच करते हुए पीएसी में तैनात सिपाही को बुलाकर पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि उसका असली नाम अमित है. वह बदायूं से भर्ती हुआ था.
यूपी में किसी दूसरे के कागजात के आधार पर नौकरी करने का मामला प्रकाश में आया है. यूपी की राजधानी लखनऊ में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) में तैनात सिपाही के नाम पर एक दूसरा व्यक्ति पीएसी में नौकरी कर रहा था. इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब एसटीएफ के सिपाही के पास एलआईसी हाउसिंग से दस्तावेज की कॉपी जमा करने के लिए फोन आया. मामले की जानकारी होने पर एसटीएफ में तैनात सिपाही ने विभूति खंड थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है. पुलिस इस पूरे फर्जीवाड़े की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक एसटीएफ में तैनात सिपाही मनीष कुमार सिंह को इस बात की जानकारी तब हुई जब उनके पास एलआईसी हाउसिंग से फोन आया कि लोन के लिए अपने दस्तावेज की कॉपी जमा कर दें. यह सुनकर मनीष कुमार चौंक गए. मनीष पहले ही लोन ले चुके थे. इसकी जानकारी करने मनीष कुमार सिंह एलआईसी के दफ्तर पहुंचे तब जानकारी मिली कि उन्हीं के नाम पर एक व्यक्ति पीएसी में भी नौकरी कर रहा है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











