
यूनिटेक केस: शिवालिक ग्रुप पर ED का शिकंजा, मुंबई में जमीन और हेलीकॉप्टर जब्त
Zee News
इस मामले में पहले कारवाई करते हुए एजेंसी ने त्रिकार ग्रुप और कारनोसटाई ग्रुप की 349.82 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी. अब शिवालिक ग्रुप की संपत्ति अटैच करने के साथ ही यूनिटेक ग्रुप के इस मामले में ED ने 431 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर ली है.
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक ग्रुप (Unitech Group) मामले में कारवाई करते हुए शिवालिक ग्रुप (Shivalik Group) की करोड़ों की संपत्तियां अटैच कर ली हैं. ED ने शिवालिक ग्रुप की मुबंई के सांताकुज्र में स्थित 101 जमीन के टुकड़े और एक हेलिकॉप्टर अटैच कर ली है. ED ने ये कारवाई मनी लॉड्रिंग मामले के तहत की है. ED ने 4 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर और मुंबई समेत 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी. ये छापेमारी यूनिटेक ग्रुप, शिवालिक ग्रुप, त्रिकार ग्रुप और कारनोसटाई ग्रुप पर की गई थी. इस छापेमारी के बाद एजेंसी को पता चला था कि यूनिटेक ग्रुप ने 574 करोड़ रुपये शिवालिक ग्रुप को डायवर्ट किए जिससे शिवालिक ग्रुप ने मुंबई के सांताक्रुज में जमीन और एक हेलिकॉप्टर खरीदा था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










