
यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने किया मिसाइल परीक्षण, पुतिन बोले- दुश्मन दो बार सोचेंगे
AajTak
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया है कि उनकी सेना ने एक मिसाइल परीक्षण किया है. रूस ने Sarmat बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया गया है.
रूस और यूक्रेन के बीच में भीषण युद्ध जारी है. इस युद्ध में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले होते दिख रहे हैं. अब इस तनावपूर्ण माहौल के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया है कि उनकी सेना ने एक मिसाइल परीक्षण किया है. रूस ने Sarmat बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है.
अभी तक इस नई मिसाइल को लेकर ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन पुतिन जोर देकर कह रहे हैं कि अब कोई भी दुश्मन उनके देश पर हमला करने से पहले दो बार जरूर सोचेगा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











