
यूक्रेन ने रूस पर किया ड्रोन अटैक, मास्को के सभी चार एयरपोर्ट पूरी तरह बंद, कम से कम 11 ड्रोन तबाह
ABP News
यूक्रेन की तरफ से रूस पर ताबड़तोड़ ड्रोन हमले किए गए हैं. इसकी जानकारी खुद रूस के रक्षा मंत्रालय ने दी है. इसमें कई रूसी नागरिक घायल हुए हैं. इन तीन साल की बच्ची भी शामिल है.
यूक्रेन ने रूस के इलाकों में रात भर ड्रोन से कई हमले किए हैं. इनमें बेलगोरोड की सीमा इलाके को निशाना बनाया गया है. स्थानीय अधिकारियों की मानें तो कई नागरिक इस हमले में घायल हुए हैं. इनमें तीन साल की बच्ची भी शामिल है. रविवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि रूस के एयर डिफेंस ने 9 इलाकों में 86 यूक्रेनी यूएवी को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया है. सबसे ज्यादा 29 ड्रोन बेलगोरोड इलाके में गिराए हैं. इसके बाद सेंट्रल रूस के सारातोव इलाके में 14 ड्रोन को नष्ट किया गया है.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












