
यूक्रेन को लेकर भारत-रूस में मतभेद? दावों को विदेश सचिव ने 'तथ्यात्मक रूप से गलत' बताया
AajTak
रूस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बड़ी बैठक नहीं हुई. इसको लेकर कयास लगाया जा रहा था कि शायद यूक्रेन के मसले पर कथित मतभेद की वजह से दोनों नेताओं की बड़ी बैठक रद्द की गई. अब विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने पूरे मामले पर स्पष्टीकरण पेश किया है.
भारत ने यूक्रेन के मुद्दे पर रूस के साथ मतभेदों के दावों को "तथ्यात्मक रूप से गलत" बताते हुए खारिज कर दिया. दावा किया जा रहा था मतभेदों की वजह से रूस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच होने वाली प्रतिनिधिमंडल स्तर की एक बड़ी बैठक रद्द की गई थी.
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने मीडिया से बातचीत में मॉस्को में कुछ टकराव के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा, "जहां तक मेरी जानकारी में है, प्रधानमंत्री की मास्को यात्रा के दौरान किसी विशेष कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया है."
यह भी पढ़ें: 'हम कभी उन्हें भर्ती नहीं करना चाहते थे लेकिन...', सेना में भारतीयों की एंट्री पर बोला रूस
'रिपोर्ट्स में कोई सच्चाई नहीं' - विदेश सचिव
विनय क्वात्रा ने कहा कि (टकराव की वजह से प्रोग्राम रद्द होने का दावा) "मुझे वास्तव में आश्चर्यजनक लगता है, लेकिन इस तथ्यात्मक रूप से गलत, काफी भ्रामक (रिपोर्ट) में कोई सच्चाई नहीं हैं. उन्होंने साथ ही कहा, "वास्तव में, प्रधानमंत्री की मास्को यात्रा बेहद सफल रही." उन्होंने कहा कि सच्चाई ये है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच चर्चा दोनों पक्षों द्वारा आवंटित समय से ज्यादा देर तक चली.
मतभेद के दावों पर रूस ने क्या कहा?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











