
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को बोला Handsome तो मुश्किल में फंसी महिला, अब देना होगा जुर्माना
AajTak
एक महिला के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की तारीफ करना मुसीबत बन गया. महिला पर मॉस्को की एक अदालत ने 40,000 रूबल (लगभग 40 हजार रुपये) का जुर्माना लगाया है. दरअसल महिला रूसी है और रूस और यूक्रेन के बीच इस समय जंग जारी है. ऐसे में किसी भी प्रकार के संवेदनशील या भड़काऊ बयान पर सख्ती दिखाई जा रही है.
एक 70 साल की महिला को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की तारीफ करना इतना भारी पड़ा कि वह कानूनी पचड़ों में पड़ गई और उसपर जुर्माना भी लग गया. दरअसल ये एक रूसी महिला थी और रूस और यूक्रेन के बीच इस समय जंग का माहौल है. ऐसे में रूस में हाल में लागू एक खास कानून के तहत दुश्मन की तारीफ करने को अपराध माना गया.
रूस के ह्यूमन राइट ग्रुप मेमोरियल ने कहा कि ओल्गा स्लेगिनम नाम की महिला को वलोडिमिर जेलेंस्की को "शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर वाला एक हैंडसम व्यक्ति" कहकर "रूसी सशस्त्र बलों का अपमान करने" का दोषी ठहराया गया है. मेमोरियल ने कहा कि - महिला को जेलेंस्की की तारीफ करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि वह हमारा दुश्मन है. मामला सामने आने के बाद स्लेगिनम पर मॉस्को की एक अदालत ने 40,000 रूबल (लगभग 40 हजार रुपये) का जुर्माना लगाया है. बता दें कि 70 वर्षीय महिला को दक्षिणी रूस ने नालचिक में बीते क्रिसमस पर एक हेल्थ सेंटक की कैंटीन में एक वेट्रेस के सामने ऐसा बयान दिया था, जहां वह पिछले क्रिसमस पर गई थी.
यूक्रेन से जुड़े बयान के चलते ऐसी मुसीबत में फंसने वाली स्लेगिनम कोई पहली नहीं हैं बल्कि पिछले महीने युद्ध के बारे में मजाक करने पर वासिली बोलशकोव नाम के एक आदमी को तीन साल के लिए सलाखों के पीछे भेज दिया गया था. उसके एक साथी मेट्रो पेसेंजर ने अधिकारियों को उसके बयान के बारे में बताया था जिसके बाद उसे रूसी सेना को "बदनाम" करने का दोषी करार दिया गया.
बताते चलें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को 1 साल से ज्यादा समय बीत चुका है. ऐसे में दोनों देशों को लेकर या इस जंग को लेकर किसी की ओर से किसी भी प्रकार के संवेदनशील या भड़काऊ बयान पर सख्ती दिखाई जा रही है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








