
यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा- रूस के हमलों से अंधेरे में डूबे 40 लाख से ज्यादा घर
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि रूस लगातार उसके ऊर्जा संयंत्रों और बिजली नेटवर्क को निशाना बना रहा है. इससे देश के 40 लाख लोगों के घरों में बिजली गुल हो गई है. राजधानी कीव पर रूस के ड्रोन हमले से कई बिजली सप्लाई केंद्र नष्ट हुए हैं.
यूक्रेन पर रूस की ओर से लगातार बम बरसाए जा रहे हैं, मिसाइलें दागी जा रही हैं. रूसी हमलों के बीच यूक्रेन के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. युद्ध से प्रभावित यूक्रेन के लगभग 40 लाख लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि देश के बिजली नेटवर्क पर रूस लगातार हवाई हमले कर रहा है जिससे लगभग 40 लाख लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है. इससे पहले प्रशासन ने यूक्रेन के इलेक्ट्रिसिटी इन्फ्रास्ट्रक्चर को पहुंचे नुकसान के मद्देनजर राजधानी कीव में बिजली कटौती को लेकर चेतावनी भी जारी की थी.
जेलेंस्की ने शुक्रवार को अपने संबोधन में कहा कि रूस के हवाई हमलों से यूक्रेन के बिजली नेटवर्क को नुकसान पहुंचा है और 40 लाख लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर हैं. हम इस ब्लैकआउट को दूर करने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं, हर कोशिश कर रहे हैं.
गौरतलब है कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के ड्रोन हमले से कई बिजली सप्लाई केंद्र क्षतिग्रस्त हो गए हैं. रूस के हमलों में कीव समेत कई शहरों के ऊर्जा संयंत्र भी नष्ट हुए हैं. यूक्रेन के बिजली संयंत्रों को निशाना बनाकर रूस मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है. इससे पहले यू्क्रेन सरकार ने आमजन से बिजली की कम खपत करने की गुजारिश की थी. इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में बिजली कटौती भी की गई थी.
बता दें कि रूस ने हाल के दिनों में यूक्रेन की बिजली और पानी के बुनियादी ढांचे पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं. राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इससे पहले भी अपने वीडियो संबोधन में कहा था कि देश के बुनियादी ढांचे को लगातार नुकसान पहुंच रहा है. रूस उसके ऊर्जा संयंत्रों को नष्ट कर रहा है.
इस बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में मौजूद अपनी सेना को और मजबूत करने के लिए तीन लाख अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का ऐलान किया था. अब रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई ने इसे लेकर ऐलान किया है कि इस लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








