
यूक्रेन के बूचा में सड़कों पर 'नरसंहार', क्या पुतिन पर चल सकता है केस? क्या कहता है कानून
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन की जंग अब खतरनाक मोड़ पर आ गई है. कीव से सटे बूचा शहर में सैकड़ों शव मिलने का दावा यूक्रेन ने किया है. यूक्रेन ने रूस पर आम नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा है कि इसके लिए पुतिन पर वॉर क्रिमिनल का केस चलाना चाहिए.
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के बूचा शहर से डराने वाली तस्वीरें सामने आ रहीं हैं. यूक्रेन का दावा है कि बूचा में रूसी सेना ने आम नागरिकों की हत्या की है. मारे गए लोगों के शव सड़कों पर ही पड़े हुए हैं. इनकी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो विचलित करती हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे 'नरसंहार' बताया है.
यूक्रेन का बूचा शहर राजधानी कीव से सटा हुआ है. यहां से रूसी सेना लौट चुकी है. अब यहां यूक्रेन की सेना का नियंत्रण हो गया है. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने फेसबुक पर पोस्ट कर दावा किया है कि रूसी सेना ने लोगों के हाथ बांधकर उनके सिर पर गोली मारी है.
बूचा के डिप्टी मेयर टारस शप्रावस्की ने दावा किया है कि यहां 300 से ज्यादा शव मिले हैं. इनमें से 50 शव ऐसे हैं, जिनके साथ बर्बरता की गई है. हालांकि, रूस ने यूक्रेन के इन सभी दावों को 'प्रोपेगैंडा' बताया है.
बूचा शहर से ऐसी तस्वीरें सामने आने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 'वॉर क्रिमिनल' कहा जा रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी रूस पर 'नरसंहार' का आरोप लगाते हुए रूस पर सख्त से सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, 'आपने देखा, बूचा में क्या हुआ. पुतिन एक वॉर क्रिमिनल हैं.' बाइडेन यहीं नहीं रुके. उन्होंने ये भी कहा कि पुतिन पर वॉर क्रिमिनल का मुकदमा चलाया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें-- Russia-Ukraine war: यूक्रेन में Art of War का सबसे बड़ा मंत्र भूले पुतिन? जंग जीते भी तो अब उसकी कीमत बहुत बड़ी होगी
क्या नागरिकों का मारना 'वॉर क्राइम' होता है?

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









