
यूक्रेन के टुकड़े करने की तैयारी! ट्रंप के विशेष दूत ने दिया रूस-यूरोप में बंटवारे का प्लान
AajTak
पिछले हफ्ते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी तरफ से एक वार्ताकार को वॉशिंगटन भेजा था. रूसी वार्ताकार ने ट्रंप प्रशासन के साथ डिनर में हिस्सा लिया था और यूक्रेन-रूस में शांति पर चर्चा की थी. इस डिनर के 48 घंटे से भी कम समय बाद बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है.
रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से युद्ध चल रहा है. शांति और समझौते के तमाम प्रयास अब तक सिफर ही रहे हैं. इस बीच, अमेरिका दोनों पक्षों से बातचीत कर रहा है और शांति के प्रस्ताव का फॉर्मूला निकाल रहा है. खबर है कि यूक्रेन-रूस डील को लेकर ट्रंप प्रशासन ने चौंकाने वाला सुझाव तैयार किया है. ट्रंप के विशेष दूत ने यूक्रेन के कुछ अहम इलाके रूस को देने की वकालत की है. उन्होंने रूस को चार यूक्रेनी इलाके देने का प्रस्ताव दिया है. हालांकि, इस 'डील' पर ट्रंप प्रशासन के भीतर ही रणनीतिक मतभेद देखे जा रहे हैं.
दरअसल, पिछले हफ्ते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी तरफ से एक वार्ताकार को वॉशिंगटन भेजा था. रूसी वार्ताकार ने ट्रंप प्रशासन के साथ डिनर में हिस्सा लिया था और यूक्रेन-रूस में शांति पर चर्चा की थी. इस डिनर के 48 घंटे से भी कम समय बाद बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है. मॉस्को के साथ बातचीत का नेतृत्व कर रहे अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और सीधी बात रखी है.
'चार पूर्वी यूक्रेनी क्षेत्रों को रूस को सौंप दिया जाए'
विटकॉफ ने कहा, यूक्रेन में युद्धविराम का सबसे सटीक रास्ता यह है कि रूस को 2022 में अवैध रूप से कब्जाने की कोशिश किए गए चार पूर्वी यूक्रेनी क्षेत्रों की मालिकाना जिम्मेदारी दे दी जाए. दो अमेरिकी अधिकारियों और स्थिति से परिचित पांच लोगों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने युद्धविराम कराने का यह सबसे तेज तरीका बताया है.
यह वही पॉइंट है, जिसे विटकॉफ पहले भी उठा चुके हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में भी उन्होंने यही बात दोहराई थी. हालांकि, कीव (यूक्रेन) इस प्रस्ताव को पहले ही खारिज कर चुका है. कुछ अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारी भी इसे रूस की अत्यधिक मांग मानते हैं.
विटकॉफ के प्रस्ताव का विरोध

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











