
यूक्रेनी लड़कियों में चीनी पुरुषों की दिलचस्पी हो गई दोगुनी, ये है वजह
AajTak
चीन में यूक्रेनी दुल्हन की मांग बढ़ गई है. एक डेटिंग सर्विस ने दावा किया है कि युद्ध शुरू होने के बाद से चीन में यूक्रेनी लड़कियों की मांग दोगुनी तक पहुंच गई है.
चीन में यूक्रेनी दुल्हन की मांग बढ़ गई है. दरअसल, रूसी हमले के बीच में यूक्रेन के लोग अपना घर छोड़कर दूसरी जगह शरण लेने को मजबूर हैं. इसी बीच एक आनलाइन वेबसाइट पर यूक्रेनी दुल्हन के लिए चीनी पुरुषों की बढ़ती रुचि को नोटिस किया जा रहा है.
वाइस की खबर के मुताबिक डेटिंग सर्विस मीलिश्का ने बताया कि युद्ध शुरू होने से पहले हर दिन लगभग 5 इंक्वायरी आती थी. जो अब दोगुनी हो चुकी है.
डेटिंग सर्विस के रूसी मालिक पावेल स्टेपनेट्स ने कहा- अब यूक्रेनी लड़कियों की मांग लेकर बहुत सारे क्लाइंट आते हैं. वो जानते हैं कि यूक्रेन की लड़कियां अभी दुखी होंगी और वो चीन को अपने लिए सुरक्षित मानती होंगी. इसलिए चीनी मर्दों को लगता है कि वह लड़कियां चीनी पति को बेहतर विकल्प के तौर पर देखेंगी.
मीलिश्का डेटिंग सर्विस के बेवसाइट के मुताबिक मौजूदा समय में 748 यूक्रेनी लड़कियां चीनी पति की तलाश में हैं. स्टेपनेट्स का दावा है कि 70 चीनी लड़के अपने लिए दुल्हन ढूंढ रहें हैं. 8 से 9 लोगों की जोड़ियां बन चुकी हैं, जिनकी बाद में शादी हो गई.
इन दिनों चीन में 'मेल-ऑर्डर ब्राइड' बिजनेस बहुत पॉपुलर हो रहा है. क्योंकि शादी के लिए अपने देश की लड़कियों को ढूंढना मुश्किल है. ऐसा चीन की वन-चाइल्ड पॉलिसी की वजह से हुआ है. इसकी वजह से चीन में जेंडर रेश्यो बहुत खराब हो गया है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











