
यूएन में PAK ने उठाया अल्पसंख्यकों के अधिकारों का मुद्दा, भारत ने कर दी बोलती बंद
AajTak
यूएन में अपने संबोधन के दौरान श्रीनिवास गोत्रू ने कहा कि अल्पसंख्यों पर अत्याचार करने का पाकिस्तान का एक पुराना इतिहास है. सब जानते हैं कि पाकिस्तान ने अपने अल्पसंख्यक समाज को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है. वहां पर महिलाओं का अपहरण हुआ है, उनका धर्म परिवर्तन करवाया गया है.
यूएन में एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत पर निशाना साध खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारी है. अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर बात करते वक्त पाकिस्तान ने भारत को घेरने का प्रयास किया, तरह-तरह के आरोप लगा दिए. लेकिन उन आरोपों के तुरंत बाद भारत की तरफ से UNES के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्रीनिवास गोत्रू ने पाकिस्तान की क्लास लगा दी. उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान के इस मामले में आंकड़े इतने शर्मसार है कि उसने उन्हें छापना तक छोड़ दिया है.
यूएन में अपने संबोधन के दौरान श्रीनिवास गोत्रू ने कहा कि अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने का पाकिस्तान का एक पुराना इतिहास है. सब जानते हैं कि पाकिस्तान ने अपने अल्पसंख्यक समाज को पूरी तरह तबाह कर दिया गया है. कई तो ऐसे समुदाय हैं जो अब विलुप्त होने की स्थिति में आ गए हैं. पाकिस्तान तो वर्तमान में भी अपने देश के हिंदू, सिख, इसाइ समुदाय के खिलाफ लगातार अत्याचार कर रहा है. हजारों की संख्या में महिलाओं का जबरन धर्म परिवर्तन हुआ है, उनका अपहरण हुआ है. अब ये कोई पहली बार नहीं है जब एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की ऐसी फजीहत हुई हो. जब-जब पाकिस्तान ने भारत पर निशाना साधा है, कश्मीर का मुद्दा उठाने का प्रयास किया है, भारत ने इसी तरह मुंहतोड़ जवाब देकर बोलती बंद की है.
वैसे जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को यूएन द्वारा अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर एक बैठक बुलाई गई थी. कई देशों ने इसमें हिस्सा लिया था, भारत और पाकिस्तान के प्रतिनिधि आए थे. भारत से पहले यहां पर पाकिस्तान ने अपना भाषण दिया था और उम्मीद के मुताबिक उसने हिंदुस्तान पर कई तरह के आरोप लगा दिए, दावा कर दिया कि वहां पर अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार किया जा रहा है. लेकिन संयुक्त सचिव श्रीनिवास गोत्रू ने तथ्यों को आधार बनाते हुए एक मजबूत जवाब पेश किया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








