
युवा, गरीब, महिला और किसान, इन 4 जातियों पर करें फोकस... बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक में बोले पीएम मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि अब मिशन मोड में काम करना होगा. पदाधिकारियों को कहा गया कि वह सोशल मीडिया पर aggressive होकर अपनी बात कहें और सोशल मीडिया के ज़रिए केंद्र सरकार ग़रीब कल्याण योजनाओं से संबंधित Data ज़्यादा शेयर करें.
भारतीय जनता पार्टी की शुक्रवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हुए और उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया. जानकारी के मुताबिक इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ. इस दौरान पीएम ने कहा कि, चार जातियों को ध्यान में रख कर काम करना चाहिए, ये चार जातियां हैं- युवा, गरीब, महिला और किसान.
अब मिशन मोड में करना होगा कामः पीएम मोदी पीएम मोदी ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि अब मिशन मोड में काम करना होगा. पदाधिकारियों को कहा गया कि वह सोशल मीडिया पर aggressive होकर अपनी बात कहें और सोशल मीडिया के ज़रिए केंद्र सरकार ग़रीब कल्याण योजनाओं से संबंधित Data ज़्यादा शेयर करें. विपक्षी दलों के निगेटिव प्रचार वाले तथ्यों के अनुसार पॉजिटिव जवाब दें. पार्टी महासचिव सुनील बंसल ने इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के फीडबैक को लेकर प्रेजेंटेशन दी.
दो दिवसीय है बैठक, शनिवार को भी रहेगी जारी बता दें कि, शुक्रवार को बीजेपी की हुई बड़ी बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई. इस दौरान पीएम मोदी ने नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित किया. यह बैठक दो दिवसीय है और कल शनिवार को भी जारी रहेगी. इस मीटिंग में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं पर फोकस करने के साथ ही उन्हें पार्टी से जोड़ने और उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताने का निर्देश दिया गया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











