
युवती ने ठुकराया प्रेम प्रस्ताव तो युवक ने कर दी हत्या, बचाने आई बहन को भी किया घायल
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने 23 वर्षीय युवती की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. आरोपी ने युवती पर हमला इसलिए किया, क्योंकि उसने उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था. फिलहाल आरोपी हत्या के बाद से ही फरार है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने एक 23 वर्षीय युवती की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उसकी बहन को घायल कर दिया. इस बात की जानकारी पुलिस ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह हमला सोमवार सुबह भिवंडी के भदवाड़ गांव में युवती के घर में हुआ.
यह भी पढ़ें: ठाणे में सरेराह नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी
महिला आरोपी राजू महेंद्र सिंह (24) से परिचित थी. शांति नगर थाने के इंस्पेक्टर अतुल अदुरकर ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के एक ही गांव के रहने वाले थे और पड़ोसी थे. उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोपी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और वह इस अस्वीकृति से नाराज था.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुबह करीब 11.15 बजे युवती के घर में घुसा और रसोई के चाकू से उस पर तब तक वार करता रहा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गई. इस दौरान युवती की बहन उसे बचाने आई तो आरोपी ने युवती की बहन पर भी हमला किया. जिससे वह भी घायल हो गई.
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: ठाणे से सामने आया हिट एंड रन मामला, मर्सिडीज से कुचलकर गई युवक की जान
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवंडी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि मृतक महिला के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 103 (हत्या), 333 (चोट पहुंचाने, हमला करने या गलत तरीके से रोकने की तैयारी के बाद घर में घुसना) और भारतीय न्याय संहिता तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







