
युवती की फरियाद पर CM योगी ने पहुंचाई आर्थिक मदद, PM आवास योजना के तहत घर भी मिलेगा
AajTak
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के साहिबाबाद में रहने वाले ममता नाम की युवती की मदद की है. सीएम योगी ने ममता को 25 हजार रुपये, अंत्योदय कार्ड और पीएम आवास योजना के तहत एक घर दिए जाने का आदेश दिया है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक युवती को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पहुंचाई है साथ ही उसे अंत्योदय कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक घर दिए जाने का भी आदेश दिया है. सीएम योगी ने जिस युवती की मदद की है वह गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके में अपनी मां के साथ रहती है. युवती का नाम ममता है. उसने सीएम योगी को चिट्ठी लिख कर मदद की गुहार लगाई थी.
दरअसल, रीढ़ की समस्या से जूझ रही ममता ने चारों तरफ से थक हार कर अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भेजकर बताई थी. इस पर सीएम दफ्तर ने तुरंत संज्ञान लिया. युवती को ना केवल 25 हजार की आर्थिक मदद मुहैया कराई बल्कि डीएम को भी यह निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक घर और अंत्योदय कार्ड बना कर दिया जाए. साथ ही प्रशासन ने संबंधित पुलिस चौकी 24 घंटे किसी तरह की समस्या आने पर युवती की सहायता के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है.
साहिबाबाद के शहीदनगर में ईदगाह पुलिस चौकी के निकट ममता नाम की युवती अपनी बुजुर्ग मां के साथ रहती है. उसने सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजे गए प्रार्थना पत्र में अपनी पीड़ा का विस्तार से जिक्र किया और लिखा, ‘वह अल्पसंख्यक बहुल इलाके में मां के साथ रहती. परिवार में कोई और सदस्य नहीं है. रीढ़ की हड्डी का बड़ा ऑपरेशन होने की वजह से मेरी कमर के नीचे का हिस्सा काम नही करता. किसी के सहारे ही थोड़ा बहुत चल पाती हूं.
चलने फिरने में असमर्थ होने से मेरी दिनचर्या के सभी काम मेरी मां को ही करने पड़ते हैं. शारीरिक और आर्थिक दिक्कतों के बीच आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है. मेरे घर की दीवारें तोड़ दी गई हैं..
ममता ने बताया कि एक बार रात के तीन बजे सोते समय मेरी मां के ऊपर ईंट फेंक कर मारी गई. एक दिन ट्यूबलाइट फेंक कर मारा गया. ममता की इस फरियाद पर सीएम कार्यालय ने तुरंत एक्शन लिया. गाजियाबाद के जिला प्रशासन से मामले की जांच कराई गई. जिला प्रशासन की तरफ से ममता को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद का चेक प्रदान किया गया. साथ ही पीएम आवास योजना के तहत एक मकान और अंत्योदय कार्ड बनाकर दिए जाने को कहा गया है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







