
युवक ने चार बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पति को पत्नी के चरित्र पर था शक
AajTak
फरीदाबाद में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक मनोज महतो बिहार का रहने वाला था और पार्क में घूमाने के बहाने बच्चों को ट्रैक पर ले गया था. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का हना है कि जांच जारी है.
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए अपने चार मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सनसनी का कारण बन गई है. मृतक की पहचान बिहार निवासी मनोज महतो के रूप में हुई है, जो अपने बच्चों को पार्क में घुमाने के बहाने घर से निकला था और उसके बाद ये खौफनाक कदम उठा लिया.
जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह बल्लभगढ़ रेलवे ट्रैक पर हुई जब मनोज महतो ने चारों बच्चों के साथ गोल्डन टेंपल मेल के सामने कूदकर जान दे दी. मृतकों में तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं, जिनकी उम्र 4 से 10 साल के बीच बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा सूचना मिलने के बाद GRP थाना फरीदाबाद के SHO राजपाल और एसीपी राजेश चेची मौके पर पहुंचे और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें: फरीदाबाद: पिकअप चालक ने की होमगार्ड को कुचलने की कोशिश, एक किमी तक बोनट पर घसीटा
मामले में मृतक की पत्नी ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार भाई से फोन पर बात कर रही थी, जिसे उसके पति ने गलत समझा और शक के चलते इतनी बड़ी त्रासदी को अंजाम दे दिया. पुलिस को मृतक की जेब से उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर मिला, जिससे संपर्क कर उसे घटनास्थल बुलाया गया. महिला घटनास्थल पर पहुंचकर बेसुध हो गई.
SHO राजपाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक शक और अविश्वास का है. फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











