
युद्ध खत्म करने को तैयार है रूस! पुतिन ने यूक्रेन को दिया सीधी बातचीत का प्रस्ताव
AajTak
रूस ने यूक्रेन को सीधी बातचीत का प्रस्ताव देते हुए राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, 'रूस इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव दे रहा है ताकि संघर्ष के मूल कारणों को कम किया जा सके और लंबे वक्त तक स्थायी शांति बहाल की जा सके.'
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को इस्तांबुल में 15 मई को यूक्रेन के साथ सीधी वार्ता का प्रस्ताव रखा और कहा कि इसका उद्देश्य स्थायी शांति स्थापित करना तथा युद्ध के मूल कारणों को खत्म करना होना चाहिए.
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, रूस इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव दे रहा है ताकि संघर्ष के मूल कारणों को कम किया जा सके और लंबे वक्त तक स्थायी शांति बहाल की जा सके.
पुतिन ने साल 2022 में रूसी हमले के तुरंत बाद विफल वार्ता का जिक्र करते हुए कहा, वार्ता तोड़ने के पीछे रूस नहीं, बल्कि यूक्रेन था. जिसने साल 2022 में वार्ता को तोड़ दिया था. फिर भी हम प्रस्ताव कर रहे हैं कि कीव बिना किसी पूर्व शर्त के फिर से सीधी बातचीत शुरू करें.
'इस्तांबुल में वार्ता शुरू करने की पेशकश'
पुतिन ने कहा, 'हम कीव अधिकारियों को गुरुवार को इस्तांबुल में वार्ता फिर से शुरू करने की पेशकश करते हैं.'
उन्होंने कहा, 'यूक्रेन जैसा कहता है, हमारा प्रस्ताव उसी पर आधारित है. हमारा प्रस्ताव मेज पर है, अब इसका फैसला यूक्रेन के अधिकारियों और उनके क्यूरेटर्स पर निर्भर है. ऐसा मालूम होता है कि ये उनकी व्यक्तिगत राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के कारणों से प्रेरित है, न कि अपने लोगों के हितों से.'

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







