
'युद्ध के मैदान में समाधान संभव नहीं, शांति के लिए वार्ता जरूरी', पुतिन से मुलाकात में बोले पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन दुनिया का शांति का संदेश दिया और कहा कि युद्ध के मैदान में समाधान खोजना संभव नहीं. भारत हमेशा से शांति के पक्ष में रहा है. पीएम ने अपनी वार्ता के दौरान आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा बना हुआ है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस के दौरे पर हैं. आज अपने दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से चर्चा कर रहे हैं. पीएम ने पुतिन से वार्ता के दौरान आतंकवाद का मुद्दा उठाया है. पीएम ने कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा बना हुआ है. साथ ही पीएम ने अपनी बातचीत के दौरान कोरोना काल के वक्त हुई भारत-रूस की पेट्रोल-डीजल डील की भी सराहना की है. साथ ही व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को कजान में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है. ये शिखर सम्मेलन 22 से 24 अक्टूबर को रूस में आयोजित किया जाएगा.
पीएम ने कहा कि संघर्ष से मानव के लिए संकल्प भारत-रूस मित्रता के करण में अपने किसानों के लिए फूड, फ्यूल और उर्वरक प्राप्त करने में सक्षम था. ये सब हमारी दोस्ती की भूमिका के कारण हुआ. हमारे किसानों के प्रति प्रतिबद्धता, रूस भारत सहयोग और बढ़े, आम आदमी को भोजन और ईंधन की मदद मिले. ऐसे समय अपने के सहयोग के चलते पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बचाया. दुनियाभर को ये समझना होगा कि भारत-रूस का पेट्रोल-डीजल पर सहयोग सराहनीय है. हमारे इस कारोबार के कारण भारत के लोगों को पेट्रोल डीजल की मार से बचा पाए इसके लिए मैं रूस का धन्यवाद करता हूं.
'मेकिंग इंडिया से भारतीय युवाओं को मिला रोजगार'
भारत का जो मेकिंग इंडिया का आइडिया है उसकी तारीफ करनी होगी. इससे भारतीय युवाओं के लिए रोजगार के लिए नए आयाम बना है. आने वाले दिनों में इसके अच्छे परिणाम मिलने और भारत-रूस की दोस्ती और मजबूत होगी. भारत और रूस के बीच समझौता दुनिया में स्थिरता लाई है. दुनिया के अन्य हिस्सों में पेट्रोल-डीजल का संकट है, लेकिन भारत पर इसका असर नहीं है, रूस ने भारत को महंगाई से बचाया, भारत में विनिर्माण रूस का ही सहयोग है. इससे भारत में युवाओं के लिए नौकरियां मिली और विनिर्माण के नए रास्ते खुले.
यह भी पढ़ें: 'अमेरिका चाहे जो कर ले...', पीएम मोदी के रूस दौरे पर क्या कह रहा यूएस का मीडिया?
'हमने 4 से 5 घंटे मुद्दों पर किया विश्लेषण'

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







