
यास तूफान पर रिपोर्टर ने पूछा सवाल, शख्स ने दिया ऐसा जवाब कि हो गया वायरल
AajTak
ओडिशा के कुछ हिस्सों में भीषण चक्रवाती तूफान यास के कारण तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है. ऐसे खराब मौसम की स्थिति में, एक स्थानीय न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने लोगों को इधर-उधर देखा. इसके बाद उसने एक व्यक्ति से पूछा- भीषण चक्रवाती तूफान के बीच वो बाहर क्यों निकला है?
चक्रवाती तूफान यास ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. दोनों ही राज्यों के कई शहरों में जोरदार बारिश हो रही है. ऐसे में यास तूफान की कवरेज कर रहे एक रिपोर्टर और एक स्थानीय नागरिक के बीच जो सवाल जवाब हुआ वो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्थानीय व्यक्ति का जवाब सुनकर आप भी मुस्कुराने लगेंगे. दरअसल ओडिशा के कुछ हिस्सों में भीषण चक्रवाती तूफान यास के कारण तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है. ऐसे खराब मौसम की स्थिति में, एक स्थानीय न्यूज चैनल के रिपोर्टर ने लोगों को इधर-उधर देखा. इसके बाद उसने एक व्यक्ति से पूछा- भीषण चक्रवाती तूफान के बीच वो बाहर क्यों निकला है?
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










