
यासीन मलिक की पत्नी के PAK सरकार में मंत्री बनने पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला?
AajTak
यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन को पाकिस्तान की अंतरिम सरकार में मंत्री बनाया गया है. इस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि क्या हम अपने देश में मंत्रियों को नियुक्त करने के लिए पाकिस्तान से सलाह-मशवरा करते हैं? तो हम क्यों उम्मीद करते हैं कि उन्हें अपने यहां मंत्रियों को नियुक्त करने से पहले हमसे सलाह मशवरा करना चाहिए. ये उनका आंतरिक मामला है और हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है.
टेरर फंडिंग मामले में तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे JKLF नेता यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन के पाकिस्तान सरकार में मंत्री बनने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह पाकिस्तान का आंतरिक मामला है.
यासीन मलिक की पत्नी मुशाल को हाल ही में मानवाधिकार मामलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अनवरुल हक ककार की विशेष सलाहकार नियुक्त किया है. उमर ने कहा कि क्या हम अपने देश में मंत्रियों को नियुक्त करने के लिए पाकिस्तान से सलाह-मशवरा करते हैं? तो हम क्यों उम्मीद करते हैं कि उन्हें अपने यहां मंत्रियों को नियुक्त करने से पहले हमसे सलाह मशवरा करना चाहिए. ये उनका आंतरिक मामला है और हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है.
यासीन मलिक को पिछले साल मिली थी उम्रकैद की सजा
- पिछले साल 24 मई को एनआईए कोर्ट ने यासीन मलिक को टेरर फंडिंग मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी.
- यासीन मलिक को ट्रायल कोर्ट ने यूएपीए की धारा 121 और धारा 17 (टेरर फंडिंग) के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई थी. यानी, दो अलग-अलग मामलों में उम्रकैद की सजा मिली थी.
- इसके अलावा मलिक को पांच अलग-अलग मामलों में 10-10 साल और तीन अलग-अलग मामलों में 5-5 साल जेल की सजा सुनाई थी.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










