
'यादव भगवान कृष्ण के वंशज, सम्मान मिलना अच्छा है', मोहन यादव के CM बनने पर बोले तेज प्रताप
AajTak
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है. इस पर बिहार के कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यदुवंशी भगवान कृष्ण के वंशज हैं और उन्हें सम्मान मिलना अच्छा है.
मध्यप्रदेश में बीजेपी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना दिया है. इसको लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है. एक ओर जेडीयू ने इसकी आलोचना की तो वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और बिहार के कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप यादव ने इसका स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यादव भगवान कृष्ण के वंशज हैं और उन्हें सम्मान मिल रहा है.
बिहार में मोहन यादव के नाम पर राजनीतिक हलचल है. आरजेडी खेमे से तरह-तरह के बयान आ रहे हैं, लेकिन इन सबसे बेफिक्र तेज प्रताप यादव मध्यप्रदेश में मोहन यादव बनने से बेहद खुश हैं.
दरअसल तेज प्रताप बुधवार देर शाम अचानक सोनपुर मेले में पहुंच गए थे. मेले के कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ तेज प्रताप अपने निराले अंदाज में सोनपुर मेला घूमते नजर आए. मेले की भीड़ में तेजप्रताप ने आइसक्रीम खाई और मेले के सेल्फी पॉइन्ट पर फोटो खिंचवाया.
'सीता माता का अपमान किया था, भूलेंगे नहीं यदुवंशी', मोहन यादव पर भड़के जेडीयू नेता
तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?
जब उनसे बीजेपी के यादव मुख्यमंत्री बनाने और यादव पॉलिटिक्स को लेकर सवाल पूछा गया तो वह अपनी खुशी नहीं छिपा सके और कहते दिखे कि यादव भगवान कृष्ण के वंशज हैं और उनको सम्मान मिलना अच्छा है. रिपोर्टर ने पूछा कि आप दिसंबर के महीने में आइसक्रीम का मजा ले रहे थे? इस पर उन्होंने जवाब दिया, "आप भी तो हम लोगों का मजा लेते हैं, तो हम आइसक्रीम का ले लिए मजा."

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








