
यादव कुल में पैदा हुए अखिलेश को गौशालाओं से इतनी दुर्गन्ध क्यों आ रही है?
AajTak
देश में सदियों से गौ माता स्वच्छता की प्रतीक रही हैं. गौमाता के गोबर से पूरे घर को लीपने की परंपरा रही है. आज भी कच्चे घरों को गाय के गोबर से लीपा जाता है. देश में गाय के गोबर से बने उपलों पर खाना बनता रहा है. अखिलेश ने गौशालाओं को दुर्गंध से जोड़कर खुद के माटी का लाल होने पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है.
अखिलेश यादव ने जैसे विचार गाय और गौशालाओं को लेकर व्यक्त किए हैं वह हैरान करने वाले हैं. जिस व्यक्ति का जन्म यादव कुल में हुआ हो, जिस व्यक्ति के पिता पू्र्व सीएम गौभक्त मुलायम सिंह यादव रहे हों, उसे गाय और गोबर से कैसे इतनी नफरत हो सकती है कि उसे नाक भौं सिकोड़ने की नौबत आ जाए. अखिलेश यादव ने बुधवार को को कन्नौज में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको दुर्गंध पसंद है, इसलिए वह गौशालाएं बना रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी को सुगंध पसंद है, इसलिए हमने इत्र पार्क बनाए.
अखिलेश ने कहा कि सपा के लोग विकास और खुशहाली चाहते हैं. यह बीजेपी की नफरत की दुर्गंध है. कन्नौज के सुगंध वाले लोग दुर्गंध को हटाएं. यह बयान देकर अखिलेश यादव ने 2 हफ्ते के अंदर अपनी पार्टी पर तीसरा गोल दागा है. जाहिर है कि बीजेपी विरोध की आंच में उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है. कभी वो औरंगजेब को पीर मानने वालों पर मुग्ध होते हैं तो कभी राणा सांगा को गद्दार कहने वालों के लिए आशीर्वचन जारी करते हैं. पर गायों और गौशालाओं को दुर्गंध का कारण बताकर तो उन्होंने हद ही कर दी है. अखिलेश यादव अगर पाकिस्तान में होते तो वहां यह ब्लास्फेमी के तौर पर देखा जाता, और इसके लिए उन्हें जेल जाना पड़ जाता. पर यह भारत है, जहां रामचरित मानस के पन्ने जलाकर भी लोग स्वच्छंद घूमते हैं.
खुद को श्रीकृष्ण का वंशज कहने वाले अखिलेश यादव को अब गौशाला से दुर्गंध आ रही है। तुष्टिकरण में लिप्त सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सांसद रामजी लाल द्वारा महान वीर राणा सांगा को गद्दार कहने का समर्थन किया। महाकुंभ पर भी लगातार विकृत टिप्पणियाँ कीं और अब यदुवंशी समाज का तिरस्कार… pic.twitter.com/zE5gP84UbU
यादव कुल का गायों और गौशालाओं से रहा है पुराना संबंध
अखिलेश यादव अगर यादव कुल में नहीं पैदा होते तो शायद गाय के प्रति उनके नफरती बयान की बात समझ में आती. पर हिंदू धर्म में गौ माता का जो सम्मान यादवों ने किया है वो शायद किसी और ने नहीं किया होगा. महाभारत काल में ही यदूवंशी श्रीकृष्ण का जन्म एक गोपालक परिवार में होता है. उनका बचपन गाय चराते हुए गौमाताओं के बीच ही बीता. पूरे देश का यादव बहुत गर्व से खुद को श्रीकृष्ण का वंशज मानता है. स्वयं मुलायम सिंह यादव खुद के गौपालक होने पर गर्व करते थे. उन्होंने कई मंचों पर यह स्वीकार किया है कि उनके पास जितनी गायें हैं उतना देश के किसी भी नेता के पास नहीं होगी. गौ माता हमारी संस्कृति में गंगा, गायित्री, गीता, गोवर्धन एवं गोविंद की तरह पूज्य हैं.भगवान श्री कृष्णा स्वयं गौ-माता का पूजन किया करते थे, जिसमें सभी देवी-देवताओं का वास है. कहा जाता है कि जहां पर गौ माता का निवास होता है, वहां सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं. दो हफ्ते के अंतराल में 3 सेल्फ गोल किए हैं अखिलेश यादव ने
अखिलेश यादव शायद लगातार कई चुनावों में हार मिलने से पस्त हो गए हैं. उन्हें ये लगने लगा है कि 2027 में भी बाजी उनके हाथ नहीं लगने वाली है. जिस तरह बीजेपी आक्रामक ढंग से यूपी को लेकर रणनीति बना रही है उसका परिणाम यह है कि अखिलेश यादव गलतियां पर गलतियां करते जा रहे हैं. पिछले 2 हफ्ते में उन्होंने जिस तरह औरंगजेब को रहमतुल्लाह अलैह कहने वालों का समर्थन किया, जिस तरह राणा सांगा को गद्दार कहने वालों का समर्थन किया वो पार्टी के भविष्य के लिए किसी भी रूप में सही नहीं है. अखिलेश यादव को ये लगता होगा कि इसके चलते मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण उनके पक्ष में होगा पर इसका बड़ा नुकसान होने वाला है. यादव समुदाय के युवा सोशल मीडिया पर औरंगजेब और राणा सांगा को लेकर अखिलेश यादव के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं. जाहिर है कि गौशाला से दुर्गंध आने वाले बयान पर अखिलेश यादव को जवाब देना मुश्किल होने वाला है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







