
यात्रा के साथ उठाएं संगीत का लुत्फ, "नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज" में परफॉर्म कर सकेंगे आर्टिस्ट
AajTak
गाजियाबाद के RRTS स्टेशन पर नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज" आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम के तहत कलाकारों को लाइव परफॉर्म करने का मौका मिलेगा.
यात्रा को और अधिक मनोरंजक बनाने और लोगों को आकर्षित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रीय परिवहन निगम (NCRTC) एक अनूठी पहल लेकर आया है, जिसका नाम है “नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडेज. इस साप्ताहिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के स्थानीय कलाकारों और संगीत बैंड द्वारा लाइव प्रदर्शन किए जाएंगे. हर शुक्रवार शाम 6 बजे से 7 बजे तक होने वाले ये प्रदर्शन गाजियाबाद RRTS स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल पर आयोजित किए जाएंगे. उद्घाटन समारोह 26 जुलाई 2024 को शुरू होगा, जिसके तहत हर शुक्रवार शाम छह से सात बजे तक विभिन्न म्यूजिकल श्रेणी के स्थानीय आर्टिस्ट और म्यूजिकल बैंड्स अपनी लाइव प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे.NCRTC की अनूठी पहल “नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज” का उद्देश्य गाजियाबाद RRTS स्टेशन को लाइव संगीत के एक गुलजार केंद्र में बदलना है. इस कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के प्रतिभाशाली कलाकारों को स्टेशन पर रॉक, पॉप और फ्यूजन सहित कई शैलियों को पेश करते हुए अपनी संगीत प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.
नमो भारत पहले से ही अपने यात्रियों को विश्वसनीय, आरामदायक और सुरक्षित परिवहन प्रदान करने के लिए जाना जाता है. लाइव संगीत की शुरूआत से लोगों का सफर और भी अच्छा हो जाएगा क्योंकि संगीत में आत्मा को शांत करने और तनाव को कम करने की शक्ति है, जिससे व्यक्ति को अच्छा महसूस होता है. संगीत प्रदर्शन गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन के गेट नंबर 4 के पास कॉनकोर्स के क्षेत्र में होंगे और सभी यात्रियों के लिए फ्री होंगे.
सोलो परफॉर्मर, स्कूल और कॉलेज बैंड के साथ ही एनसीआर के अन्य उभरते संगीत समूह "नमो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिक फ्राइडेज" में भाग ले सकते हैं. जो लोग इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए एनसीआरटीसी टीम से संपर्क करना पड़ेगा.इस कार्यक्रम के माध्यम से स्टेशन परिसर में एक खास संगीतमय वातावरण तैयार होगा, जिससे स्टेशन में आने-जाने वाले सभी यात्रियों को इस मौके का लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा. यात्रियों के मनोरंजन के लिए संगीत की दुनिया के उभरते सितारे रॉक, पॉप और फ्यूजन म्यूजिक जैसी विविध शैलियों की प्रस्तुतियों की पेशकश से दर्शकों का दिल लुभाएंगे. इस इवेंट में भाग लेने के लिए इच्छुक संगीत के हुनरमंद सोलो आर्टिस्ट, स्कूलों और कॉलेजों के म्यूजिक बैंड और म्यूजिक समूह, एनसीआरटीसी के ईमेल आईडी के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



