
'यहां लोग या तो मर गए या लापता हैं...' एक तबाही ने कैसे इस देश में मचाया कोहराम?
AajTak
इस देश में रात के वक्त ऐसी तबाही आई, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. लोग अपने घरों में सो रहे थे, तभी पल भर में उनका सब कुछ तबाह हो गया. उन्होंने अपने घरों और अपनों को खो दिया.
आम दिनों के मुकाबले इस देश में भी सब ठीक चल रहा था. लोग रोज की तरह अपने कार्यों में व्यस्त थे. लेकिन फिर रात के वक्त वो हो गया, जिसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था. बस कुछ ही पल में इनकी दुनिया इनके सामने बिखर गई. यहां हम उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को की बात कर रहे हैं. जहां आए भीषण भूकंप में हजारों लोगों की मौत हो गई. लोग अब भी अपनों की तलाश कर रहे हैं. तफेघाघटे नामक गांव के एक शख्स ने भूंकप से आई इस तबाही के बारे में बताया.
उसने कहा कि इस गांव के लोग या तो अस्पताल में हैं या मर गए हैं. इस देश में मार्राकेश शहर में 6.8 की तीव्रता का भूकंप आया था. जिसके कारण 2100 से अधिक लोगों की मौत हो गई. इतनी ही संख्या में लोग घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है. जबकि बड़ी संख्या में लोग लापता भी हैं. उन्हें मलबा हटाकर तलाशा जा रहा है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस जगह रहने वाले 200 निवासियों में से 90 को मृत घोषित कर दिया गया है और कई अन्य लापता हैं.
मलबे में दबकर हुई लोगों की मौत
यहां रहने वाले हसन नाम के शख्स ने बताया, 'इन लोगों को बचकर निकलने का मौका नहीं मिला था. इनके पास खुद को बचाने का वक्त नहीं था.' खुद घर के मलबे से बाहर निकले इस शख्स ने कहा कि उसका एक रिश्तेदार मलबे में अब भी दबा है और उसे बाहर निकाल पाने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही. उसने कहा कि लोग ही एक दूसरे की मदद कर रहे हैं. सरकार की मदद की जरूरत है. वो लोगों की मदद के लिए काफी देरी से काम कर रही है. उसने कहा कि सरकार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाली सारी मदद स्वीकार कर लेनी चाहिए.
अब्दू रहमान नामक के एक अन्य शख्स ने इस भूकंप में अपनी पत्नी और तीन बेटों को खो दिया. उसका घर अब मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका है. अंदर सामान दबा है और सब कुछ खत्म हो गया. उसने कहा कि जब भूकंप आया, तब वो 3 किलोमीटर दूर एक पेट्रोल स्टेशन पर था, जहां वो काम करता है. फिर भागता हुआ अपने घर आया. बच्चों को बाहर आने के लिए बोल रहा था लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. तीनों बेटे भूकंप के वक्त सो रहे थे. कई अन्य परिवारों का भी यही हाल है. वो एक दूसरे को दिलासा देने की कोशिश कर रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










