
'यहां बहुत सुकून', ग्रैजुएट लड़की ने कब्रिस्तान में शुरू की जॉब! 45000 रुपये सैलरी
AajTak
22 साल की ग्रैजुएट लड़की कहती है कि यह एक आसान और आरामदायक काम है. यहां कुत्ते हैं, बिल्लियां हैं और काम करने के लिए इंटरनेट है. वह मजाक में खुद को 'कब्र रक्षक' कहती है. उसे 45 हजार रुपये हर महीने मिलते हैं. उसकी जॉब सुबह साढ़े 8 बजे से शाम 5 बजे तक होती है.
22 साल की एक ग्रैजुएट लड़की ने कब्रिस्तान में नौकरी करने का फैसला किया है. यहां पर वह कब्रों की सफाई, अंतिम संस्कार से जुड़ी व्यवस्थाएं जैसे काम देखती हैं. इस काम के लिए उसे करीब 45 हजार रुपये हर महीने मिलते हैं. उसकी जॉब सुबह साढ़े 8 बजे से शाम 5 बजे तक होती है. उसको हफ्ते में एक छुट्टी भी मिलती है.
चीन में रहने वाली इस लड़की की पहचान टैन के रूप में हुई है. टैन उसका सरनेम है. 22 साल की टैन चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर कब्रिस्तान से अपने काम की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. उसका कहना है कि इस काम में सुकून है और यहां ऑफिस की कोई राजनीति नहीं है.
वो कहती हैं कि उनका मकसद जॉब और अपनी लाइफ के बीच एक बैलेंस बनाना था. उन्हें शांतिपूर्ण कार्यस्थल की दरकार थी. वो ऑफिस के शोर-शराबे से दूर किसी नेचुरल जगह पर जॉब करना चाहती थीं. ऐसे में उन्होंने पश्चिमी चीन की चोंगकिंग में एक पहाड़ी पर स्थित कब्रिस्तान में नौकरी जॉइन कर ली.
एक वीडियो में टैन कहती हैं कि यह एक सरल और आरामदायक काम है. यहां कुत्ते हैं, बिल्लियां हैं और काम करने के लिए इंटरनेट है. टैन मजाक में खुद को 'कब्र रक्षक' कहती हैं.
टैन ने आगे कहा- 'यह एक साधारण काम है. मैं बस कुछ ऐसा कर रही हूं जो मुझे सामान्य लगता है. मैं इस समय अपने जीवन से संतुष्ट हूं और मैं इसी काम में लगी रहूंगी.'
लड़की की 45 हजार सैलरी

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










