
यहां जमीन से निकल रहा खौलता पानी, उबल जाती है चाय और पक जाते हैं चावल
AajTak
नदी-नहर नहीं होने से भरतपुर जिले के किसान सिंचाई के लिए बोरवेल का उपयोग करते हैं, लेकिन इन दिनों वैर और भुसावर के करीब 6 से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में बोरवेल से गर्म पानी निकल रहा है. ये पानी इतना गर्म होता है कि इससे चावल पकाए जा सकते हैं और चाय उबाली जा सकती है. इससे किसान बहुत परेशान हैं.
राजस्थान के भरतपुर में नदी-नहर नहीं होने से जिले के किसान फसलों की सिंचाई के लिए परेशान रहते हैं. इसलिए किसान बोरवेल के जरिए सिंचाई करते हैं, लेकिन इन दिनों वैर और भुसावर क्षेत्र के करीब 6 से ज्यादा ग्रामीण इलाकों में बोरवेल गर्म पानी निकल रहा है. इससे किसान बहुत परेशान हैं.
ज्यादातर बोरवेल से निकलता है गर्म पानी
गौरतलब है कि इन इलाकों में ज्यादातर बोरवेल से गर्म पानी निकलता है. ये पानी इतना गर्म होता है कि उससे चाय उबाली जा सकती है और चावल पकाए जा सकते हैं. पानी इतना ज्यादा गर्म होता है, अगर इसे बिना ठंडा किए सिंचाई में उपयोग किया जाए तो फसल नष्ट हो सकती है.
गर्म पानी को किसान टैंक में भरते हैं
रबी की फसल में सिंचाई की अधिक जरूरत होती है, लेकिन यहां नदियां-नहर नहीं होने की वजह से बोरवेल ही सिंचाई का एकमात्र साधन है. इसलिए बोरवेल से निकलने वाले गर्म पानी को किसान पहले टैंक में जमा करते हैं. इसके बाद जब ये ठंडा हो जाता है तो उपयोग में लेते हैं.
बोरवेल के गर्म पानी से किसान परेशान

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









