
यहां एयरपोर्ट पर 3 मिनट से ज्यादा Hug करना मुश्किल में डाल सकता है, जानें क्यों बना नियम
AajTak
एक ऐसा भी एयरपोर्ट है जहां विदा करने आए लोगों को अपने प्रियजनों को तीन मिनट से ज्यादा हग करने नहीं दिया जाता है. ऐसा नियम किस हवाई अड्डे पर और क्यों बनाया गया है? यह जानना काफी दिलचस्प होगा.
यहां एयरपोर्ट पर अपने प्रियजनों को ज्यादा देर तक गले लगकर विदा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है. यहां हग करने के लिए 3 मिनट की लिमिट तय की गई है. इससे ज्यादा देर होने पर तुरंत वहां मौजूद कर्मी पहुंच जाएंगे. जानते हैं कहां, किस एयरपोर्ट पर ऐसे नियम बनाए गए हैं.
न्यूजीलैंड के एक एयरपोर्ट पर अपने नाते-रिश्तेदारों को बहुत देर तक गले लगाना अब आपको मुश्किल में डाल सकता है. यदि यह समय तीन मिनट से अधिक हो. यह नियम यहां के एक डुनेडिन शहर में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लागू हुआ है.
क्या है नियम यहां के ड्रॉप-ऑफ जोन में गले मिलने पर तीन मिनट की सीमा तय की गई है. ऐसे अजीब नियम को बनाने के पीछे उद्देश्य एयरपोर्ट पर सुरक्षा और भीड़ कम रखना है. एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि हवाई अड्डे के ड्रॉप-ऑफ क्षेत्रों में आमतौर पर ये चेतावनी संदेश दिये होते हैं. इसके जुर्माने का भी प्रावधान है.
क्यों तय की गई हग लिमिट दरअसल, ड्रॉप-ऑफ जोन में ज्यादा भीड़ न लगे और सुरक्षा के लिहाज से भी लोग व्यर्थ में ज्यादा देर तक यहां न रुकें. इसलिए गले लगने का समय तय किया गया है. ऐसा करके एयरपोर्ट पर अनावश्यक ट्रैफिक और वाहनों व लोगों की भीड़ को कम किया जा सकता है. इससे लोगों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई समस्या खड़ी नहीं हो सकेगी.
नियम बनाने के पीछे की वजह वैसे एयरपोर्ट प्रबंधन का एक तर्क यह भी है कि 20 सेकंड का Hug ऑक्सीटोसिन रिलीज करने के लिए पर्याप्त है. उसके बाद यह ऑक्वर्ड लगता है. इसलिए अपने परिवार के सदस्यों या प्रियजनों को छोड़ने आए लोग उन्हें विदा करते समय भावनात्मक रूप से अनावश्यक समय न लें. ड्रॉप-ऑफ जोन हर किसी के लिए है. लेकिन, बहुत से लोग बहुत ज़्यादा समय ले रहे थे. इस कारण यहां दूसरों के लिए जगह ही नहीं बचती थी. इस तरह के नियम से यहां हर किसी को गले मिलने का मौका मिलेगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










