
यमुना नदी में बह गई फसल, दिल्ली के किसानों पर मंडराया रोजी-रोटी का खतरा
AajTak
यमुना नदी के नज़दीक पिछले दो दशक से सब्जी की खेती कर रहे लक्ष्मी कुमार ने 'आजतक' से बातचीत करते हुए कहा कि हमने मूली और घीया की फसल लगाई थी. इसके अलावा बाकी लोगों ने भिंडी, मिर्च, लॉकी, कद्दू और तोरी के साथ साथ कई सब्जियों की खेती की थी. लेकिन यमुना नदी का पानी बढ़ने से खेत कटकर पानी में बह गया है.
दिल्ली में यमुना नदी अभी भी खतरे के निशान के करीब बह रही है. यमुना का जलस्तर बढ़ने से जमीन में कटाव भी हो रहा है. इससे उन किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है, जो यमुना खादर इलाके में लीज पर जमीन लेकर खेती करते हैं. 'आजतक' की टीम ने पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के नज़दीक चिल्ला खादर पहुंचकर सब्जियों की खेती करने वाले किसानों से बातचीत की है.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











