
यदि बनाना हो अपना घर, ये राज्य सरकार फ्री में देगी रेत
Zee News
मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) अब घर बनाने का सपना देख रहे लोगों को बड़ी राहत देने जा रही है. घर बनाने के लिए मुफ्त में रेत उपलब्ध कराया जाएगा.
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में रहने वाले लोगों को खुद का घर बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से मदद दी जाएगी. शिवराज सिंह चौहान सरकार (Shivraj Singh Chauhan) अब प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभार्थियों को मुफ्त में रेत उपलब्ध कराएगी.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने सिंगरौली जिले के चितरंगी कस्बे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपनी रेत नीति में संशोधन करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभार्थियों को अपना घर बनाने लिए रेत मुफ्त में मिल सके. चौहान ने कहा, ‘पीएमएवाई के लाभार्थियों को रेत की ऊंची कीमतों के कारण बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए मैं घोषणा करता हूं कि पीएमएवाई लाभार्थियों को अपना घर बनाने के लिए मुफ्त में रेत मिलेगा.'

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









