
यदि आप चिकनपॉक्स की ले चुके हैं वैक्सीन तो मंकीपॉक्स से रहेंगे सेफ!
AajTak
दुनियाभर के कई देशों में मंकीपॉक्स वायरस धीरे-धीरे पांव पसार रहा है. डब्ल्यूएचओ ने भी इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है. आइए जानते हैं इस वायरस के लक्षण और किन लोगों को इस बीमारी से डरने की जरूरत नहीं है.
दुनियाभर में फैल रहे मंकीपॉक्स वायरस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. इस वायरस को मंकीपॉक्स या एमपॉक्स वायरस भी कहा जा रहा है. हेल्थ एजेंसियों ने इस वायरस को ग्रेड 3 इमरजेंसी के रूप में वर्गीकृत किया है, जिसका मतलब है इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है.
Mpox वायरस की शुरुआत 2022 में हुई थी और इसके बाद से इसका प्रकोप जारी है. लगभग 116 मुल्कों में इस वायरस की एंट्री हो चुकी है. ऐसे में आम लोगों में घबराहट स्वाभाविक है. इस बीच एमपॉक्स से बचाव को लेकर अच्छी खबर आई है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, जिन लोगों को छोटी चेचक या चिकनपॉक्स हो चुका है या इससे संबंधित टीका (वैक्सीन) लग चुका है, उनमें इस बीमारी के होने का खतरा नहीं के बराबर है.
बता दें कि अफ्रीका के कुछ देशों और स्वीडन के बाद अब यह वायरस पाकिस्तान में पहुंच चुका है. पाकिस्तान में इस वायरस का एक मामला सामने आया है. अभी तक यह वायरस लगभग 116 देशों को प्रभावित कर चुका है. अफ्रीका में इस साल इस वायरस के लगभग 14 हजार मामले दर्ज किए गए और इसकी वजह से लगभग 524 मौतें हुई हैं.
क्या है Mpox वायरस?
एमपॉक्स एक वायरल बीमारी है जो मंकीपॉक्स वायरस के कारण होती है, जो ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस की एक प्रजाति है. एमपॉक्स को पहले मंकीपॉक्स के नाम से जाना जाता था. इस वायरस की पहचान पहली बार 1958 में की गई थी. उस समय बंदरों में इस बीमारी का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ गया था. Mpox वायरस का संबंध चेचक, काउपॉक्स, वैक्सीनिया जैसी बीमारियों से है. यह वायरस उसी ऑर्थोपॉक्स वायरस के परिवार से है जिसमें बाकी सभी पॉक्स वायरस हैं. एमपॉक्स वायरस बंदरों में फैलने वाला एक संक्रमण है, इसीलिए इसे मंकीपॉक्स वायरस कहा जा रहा है. संक्रमित जानवर के संपर्क में आने से यह वायरस इंसानों में भी फैलता है.
ये लोग रहें बेफ्रिक

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










