
म्यांमार की शरणार्थी महिला से दिल्ली में गैंगरेप, कपड़ा सुंघाकर ऑटोवाले ने किया था किडनैप
AajTak
दिल्ली में गैंगरेप की वारदात हुई है. कालंदीकुंज में म्यांमार मूल की महिला को ऑटो ड्राइवर ने मुंह पर कपड़ा सुंघाकर किडनैप किया. फिर कमरे में मारपीट कर चार लोगों ने गैंगरेप किया. विकासपुरी इलाके में रहने वाली पीड़ित महिला रजिस्टर्ड रिफ्यूजी है. वह इलाज के सिलसिले में पति के साथ यहां आई थी. महिला ने जो आरोप लगाया उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है.
दिल्ली के कालंदीकुंज इलाके में म्यांमार मूल की एक महिला से गैंगरेप की वारदात सामने आई है. सड़क पर खड़ी इस महिला को ऑटो ड्राइवर अगवा कर अपने साथ एक कमरे पर ले गया, जहां चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बारी-बारी से रेप किया. इस वारदात के बाद उसे एक अनजान जगह पर छोड़ दिया गया.
बाद में पीड़िता ने पुलिस को मामले की शिकायत दी. उसके बयान पर रविवार को गैंगरेप, किडनैपिंग, मारपीट और धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. अभी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस आरोप के मद्देनजर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है.
क्या है पूरा मामला
पुलिस को दिए बयान में 21 साल की पीड़ित महिला ने बताया कि वह विकासपुरी एरिया में पति और करीब डेढ़ साल की बेटी के साथ रहती है. मूलरुप से म्यांमार की रहने वाली पीड़िता रजिस्टर्ड रिफ्यूजी है. पिछले महीने से इस महिला को पेट में कोई दिक्कत थी, जिसका इलाज कराने के लिए वह 22 फरवरी को पति व बेटी के साथ एक डॉक्टर के पास कंचन कुंज आई थी. यहां से फ्री होने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे वे घर जाने के लिए गेट नंबर एक मेट्रो स्टेशन कालंदी कुंज पहुंचे.
पति सड़क पार कर टॉयलेट के लिए चले गए. तभी उसके नजदीक एक ऑटो आकर रुका. ड्राइवर ने बाहर निकलकर उसके मुंह पर कपड़ा लगाया और बच्चे समेत जबरन ऑटो के अंदर बिठा दिया. वह कुछ देर बाद पूरी तरह से होश में आई तो उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया. उस कमरे में चार युवक थे, जहां इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और एक एक कर सबने जबरन शारीरिक सम्बंध बनाए.
अगले दिन 23 फरवरी की रात को उन लोगों ने एक कार में बिठाकर अनजान जगह पर छोड़ दिया. वहां उसे दो सरदार मिले, जो उसे अपने घर ले गए और खाना खिलाया. यहां महिला ने सरदार की पत्नी को अपना यूएन कार्ड दिखाया, जिसके बाद वे उसे अपनी गाड़ी से घर के पास छोड़कर गए. इसके बाद पीड़ित महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











