
'मौसमे-बहार मरहमे खुशी लाई है...', देवेंद्र फडणवीस के तीसरी बार सीएम बनने पर बोलीं पत्नी अमृता
AajTak
पत्रकारों से बातचीत करते हुए फडणवीस की राजनीतिक सफलता के लिए धैर्य और दृढ़ता को मुख्य गुण बताया. उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के छठी बार विधायक बनने और तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर खुशी है, लेकिन सरकार के जनादेश के प्रति जिम्मेदारी का अहसास है. उन्होंने कहा,
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि मैं बहुत खुश हूं. उन्होंने (फडणवीस) बहुत मेहनत की है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे भविष्य में भी ऐसा ही करेंगे. मुझे उम्मीद है कि जो कल्याणकारी योजनाएं उन्होंने पहले शुरू की हैं, उन्हें मजबूती से लागू किया जाएगा. मैं उन्हें बधाई देती हूं. और मैं कहूंगी कि वे फिर से आए हैं, जैसा कि उन्होंने पहले कहा था कि वे फिर से आएंगे.
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए फडणवीस की राजनीतिक सफलता के लिए धैर्य और दृढ़ता को मुख्य गुण बताया. उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के छठी बार विधायक बनने और तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर खुशी है, लेकिन सरकार के जनादेश के प्रति जिम्मेदारी का अहसास है. उन्होंने कहा, "धैर्य और दृढ़ता ही मुख्य गुण हैं, जिन्होंने देवेंद्र फडणवीस को इस मुकाम तक पहुंचाया है."
बता दें कि 2014-2019 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे फडणवीस ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 'मी पुन्हा येईं' (मैं फिर आऊंगा) का नारा दिया था. हालांकि, 2019 में 105 सीटें मिलने और शिवसेना के साथ बीजेपी का गठबंधन टूटने के बावजूद वे मुख्यमंत्री के तौर पर वापस नहीं आ सके, उस समय उन्होंने अजित पवार के साथ 80 घंटे तक उपमुख्यमंत्री पद संभाला था.
महा विकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद एकनाथ शिंदे के शीर्ष पद पर आसीन होने के बाद वे 2022 में सीएम नहीं बन सके. फडणवीस का 'मी पुन्हा येईन' नारे को लेकर भी मजाक उड़ाया गया. अंत में, फडणवीस ने हाल ही में हुए चुनावों में महायुति को भारी बहुमत के साथ वापस लाकर खड़ा कर दिया, जिसमें बीजेपी ने खुद 132 सीटें जीतीं और 288 सदस्यीय विधानसभा में आधे से अधिक सीटें हासिल करने के करीब पहुंच गई.
अमृता फडणवीस ने कहा, "वह (देवेंद्र) महाराष्ट्र के कल्याण के लिए काम करने के लिए वापस आना चाहते थे."
'वहिनी के रूप में अपनी भूमिका निभाऊंगी'

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









