
मौत के 75,000 साल बाद महिला के चेहरे को दोबारा बनाया गया, सामने आए कई रहस्य!
AajTak
ब्रिटेन के शोधकर्ताओं को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. उन्होंने 75,000 साल पुरानी एक महिला के चेहरे को दोबारा बना दिया है. महिला मनुष्यों के आदिम प्रजाति निएंडरथल प्रजाति से है जिसका चेहरा आज के मनुष्यों से मिलता-जुलता है.
ब्रिटेन के पुरातत्वविदों की एक टीम ने 75,000 साल पुरानी एक महिला के चेहरे को फिर से बनाने में कामयाबी हासिल की है. गुरुवार को निएंडरथल आदिम प्रजाति की महिला के फिर से बनाए गए चेहरे को दुनिया के सामने लाया गया. आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर महिला का चेहरा उसकी खोपड़ी के आधार पर तैयार किया गया है.
महिला की खोपड़ी साल 2018 में इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र की एक गुफा के पास मिली थी. महिला को शोधकर्ताओं ने शानिदार जेड नाम दिया है. लगभग 40 साल की उम्र में मौत का शिकार बनी महिला की खोपड़ी एक बड़े पत्थर के नीचे मिली थी.
ऐसा माना जाता है कि उसके कंकाल का निचला हिस्सा 1960 में हुई एक खुदाई में निकाल लिया गया है. अमेरिकी पुरातत्वविद राल्फ सोलेकी को उस साल खुदाई में कम से कम 10 निएंडरथल लोगों के अवशेष मिले थे.
ये सभी शव के चारों तरफ प्राचीन फूलों के पराग के अवशेष मिले हैं जिसे लेकर कुछ शोधकर्ताओं का तर्क है कि आदिम प्रजाति शवों को दफनाने के लिए अंत्येष्टि अनुष्ठान करती थी और शवों को फूलों के बिस्तर के ऊपर दफनाती थी.
कब समाप्त हुई थी निएंडरथल प्रजाति
आखिरी निएंडरथल लगभग 40,000 साल पहले रहस्यमय तरीके से मर गए थे. ऐसा इंसानों के धरती पर आने के कुछ हजार साल बाद हुआ था.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








