
मौत के बाद आखिर क्यों जारी हुई इन 22 महिलाओं की तस्वीर? जुड़ी है दर्दनाक कहानी
AajTak
इन महिलाओं की तस्वीर के साथ ही कुछ अन्य जानकारी भी शेयर की गई हैं. जैसे इनके कपड़ों का रंग, इनके द्वारा पहनी गई ज्वेलरी और शरीर पर पाए गए टैटू. लिस्ट बनाने का काम तीन देशों ने किया है.
क्या आप इन महिलाओं को जानते हैं? इस वक्त इनकी तस्वीर दुनिया भर में वायरल हो रही हैं. इंटरपोल ने इनकी डिटेल्स जारी की हैं, उसका कहना है कि वो बस इनकी पहचान करना चाहता है. सभी महिलाओं के साथ एक दर्दनाक कहानी जुड़ी है. इंटरपोल ने इन सबकी तस्वीर भी शेयर की हैं. लिस्ट बनाने का काम नीदरलैंड, बेल्जियम और जर्मनी ने किया. ये वो 22 महिलाएं हैं, जिनकी साल 1976 से 2019 के बीच हत्या कर दी गई थी. इनके नाम अब भी रहस्य बने हुए हैं.
तीन देशों ने तैयार की लिस्ट
डिटेक्टिव्स ने इंटरपोल से इनकी डिटेल्स शेयर करने के लिए कहा था. बेल्जियम की पुलिस ने 7, जर्मनी ने 6 और नीदरलैंड ने 9 महिलाओं की जानकारी दी. इन डिटेल्स में महिलाओं की तस्वीर के साथ, उनके कपड़े, ज्वेलरी और टैटू की तस्वीरें शामिल हैं. कुछ महिलाओं की उनके केस से जुड़ी जानकारी और फेशियल रिकंस्ट्रक्शन की तस्वीर भी दी गई है.
साल 1990, क्रिसमस का दिन था. सड़क पर पैदल चल रहे यात्रियों को एक युवा महिला का शव दिखा. जो नीदरलैंड के एक पार्क में कंबल में लिपटा हुआ था. जगह बेल्जियम के बॉर्डर से ज्यादा दूर नहीं है. जांच करने पर पता चला कि उसके जीवन के आखिरी दिन बेहद भयानक थे. उसे शरीरिक यात्नाएं दी गईं. उसकी मौत भूख के कारण हुई थी. उसने लाल रंग का टॉप और बारगंडी रंग की पैंट पहनी थी. उसकी उम्र मौत के वक्त 15 से 25 साल के बीच थी. मगर उसका नाम क्या था? यही सबसे बड़ा सवाल है.
For the first time, details of INTERPOL Black Notices are publicly available. And we need your help. Find out more about Operation #IdentifyMe, an international appeal to identify 22 women found dead in Belgium, Germany & The Netherlands 👇https://t.co/BS5ZM5ELCI
इंटरपोल ने शुरू किया कैंपेन

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











