
मौत की खबर पर मातम में डूबे घरवाले, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच जिंदा हुई महिला
AajTak
महिला की मौत की खबर पर उसके परिजन आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी करने में जुट गए. शव रखने के लिए बांस कटकर घर पर आ गया, गांव वाले भी जुट गए. अभी यह सबकुछ चल ही रहा था कि दोबारा फोन आया कि महिला की सांसें चल रही हैं और वह जीवित है. इलाके में इस घटना की चर्चा जोरों पर है.
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक अजब-गजब मामला सामने आया जिसमें अस्पताल से फोन पर परिजनों को महिला की मौत की सूचना मिली तो घर में मातम फैल गया. इसके बाद महिला के परिजन आनन-फानन में महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी करने में जुट गए. शव रखने के लिए बांस कटकर घर पर आ गया, गांव वाले भी जुट गए. अभी यह सबकुछ चल ही रहा था कि दोबारा फोन आया कि महिला की सांसें चल रही हैं और वह जीवित है. इलाके में इस घटना की चर्चा जोरों पर है.
गौरतलब है कि थाना महुआडीह क्षेत्र के ग्राम बेलवा बाजार के रहने वाले कन्हैया की पत्नी मीना देवी (उम्र 55 वर्ष) को सांस की गम्भीर बीमारी है. सोमवार को मीना की तबियत अचानक बिगड़ने लगी. इसके बाद घर वाले उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया जहां पर वह आईसीयू में भर्ती हो गई. शुक्रवार की सुबह डाक्टरों ने महिला के बेटे से यह कहकर अस्पताल से छुट्टी कर दी कि इन्हें घर ले जाइए और घर पर ही इनकी सेवा कीजिये.
इसके बाद महिला का बेटा टिंकू अपनी मां प्राइवेट एम्बुलेंस में लेकर गांव के लिए जैसे ही निकला तो उसे एहसास हुआ कि उसकी माँ की सांस थम गई है और वह अब इस दुनिया में नही रही. टिंकू ने घर वालों को फोन पर यह बता दिया की मां की मृत्यु हो गयी है वह उनके शव को लेकर घर आ रहा है. यह सुनकर घर मे शोक का माहौल हो गया. परिजन रोने लगे और अंतिम संस्कार के लिए जरूरत की चीजें इकट्ठा करने लगे. यहां तक कि बांस भी कटकर आ गया.
अभी इधर तैयारी चल ही रही थी कि बेटे टिंकू ने दोबारा फोन कर यह कहा कि मां की सांस चल रही है और लग रहा है कि जीवित है. इस समय तक वह चौरी-चौरा तहसील के करीब पहुंच गया था. इसके बाद उसने एक प्राइवेट अस्पताल में मां की जांच कराई और स्थिति सही होने पर घर लौटा. यहां परिजन महिला को सही सलामत देख खुश हो गए. टिंकू ने बताया कि उसकी मां अब सही सलामत है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









