
मौत का Live Video, मंच पर कविता पढ़ते समय Heart Attack से कवि की गई जान
AajTak
हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत का दिल को झकझोर देने वाला एक वीडियो सामने आया है. मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का है. यहां मंच पर कविता पढ़ रहे एक कवि अचानक पीछे की ओर गिरे. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां पता चला कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई है.
हार्ट अटैक (Heart Attack) के बढ़ते मामलों ने लोगों को डरा रखा है. आए दिन ऐसे मामले और इनसे जुड़े वीडियो सामने आते रहते हैं, जो झकझोर देते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सामने आया है. यहां काव्य पाठ करते समय एक कवि की मौत हो गई. ये घटना सामने बैठे किसी शख्स के मोबाइल में कैद हो गई.
दरअसल, उधम सिंह नगर में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. बीबी सिंह सभागार में काव्य महोत्सव चल रहा था. इसका आयोजन राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा अभियान की ओर से भारतीय वीर जवानों के सम्मान में किया गया था. इसमें कई कवियों ने हिस्सा लिया. इसी कड़ी में पंतनगर निवासी सुभाष चतुर्वेदी काव्य पाठ कर रहे थे.
ये भी पढ़ें- Haryana: रामलीला के मंचन के दौरान 'हनुमान' को आया हार्ट अटैक, राम के चरणों में तोड़ा दम, देखें वीडियो
कवि सुभाष ने कुछ पंक्तियां पढ़ी ही थीं कि वो अचानक पीछे की ओर गिर गए. आनन-फानन आयोजकों ने उन्हें विश्वविद्यालय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उनको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
देखिए वीडियो...
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के रहने वाले थे कवि सुभाष

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







