
मौत करीब थी, युवक ने गर्लफ्रेंड से पूछा– क्या अब शादी करोगी? मिला ये जवाब
AajTak
इंग्लैंड के सरे में रहने वाले मैक्स वार्डी की कहानी दिल छू लेने वाली है. मौत के साये में भी उन्होंने ऐसा फैसला लिया जिसने दुनिया का ध्यान खींच लिया. वो है अपनी मोहब्बत से शादी करने का.
जिंदगी की सबसे बड़ी ख्वाहिश क्या होती है? अक्सर यही कि इंसान अपने सपनों को पूरा करे और हर पल को मायने दे, लेकिन किस्मत हमेशा इतनी आसान नहीं होती. इंग्लैंड के सरे में रहने वाले मैक्स वार्डी की कहानी इसी का उदाहरण है.मौत से जूझते हुए भी उन्होंने ऐसा फैसला लिया जिसने हर किसी का दिल छू लिया.उन्होंने अपनी मोहब्बत से शादी कर ली.
फरवरी 2024 में मैक्स ने पैरों में अजीब सुन्नपन महसूस किया. डॉक्टरों को लगा कि यह मामूली समस्या है.महीनों तक इसका इलाज ऐसे ही चलता रहा, लेकिन मई तक आते-आते उन्हें लगातार सिरदर्द रहने लगा. शुरुआत में उन्होंने इसे काम का तनाव समझा, मगर हालत बिगड़ती चली गई.
जानलेवा बीमारी का पता चला
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जिम में वर्कआउट के दौरान अचानक नजर धुंधली होने पर CT स्कैन कराया गया. रिपोर्ट ने सबसे बुरी खबर दी—मैक्स को ग्रेड-4 ग्लियोब्लास्टोमा, यानी ब्रेन कैंसर का सबसे आक्रामक और लाइलाज रूप है. डॉक्टरों ने कहा कि उनके पास जिंदगी के केवल 12 से 18 महीने बचे हैं.
तीन दिन में हुई शादी
इतने मुश्किल वक्त में मैक्स ने हिम्मत दिखाई.उन्होंने अपनी 25 वर्षीय गर्लफ्रेंड जॉर्जी इंग्लिश को प्रपोज कर दिया. उनके लिए यह सिर्फ शादी नहीं, बल्कि मौत के साये में जीते-जी प्यार को सेलिब्रेट करने का मौका था.जॉर्जी ने भी पूरे दिल से उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











