
'मौजूदा वक्त में AAP को एकजुट रखने के लिए सुनीता केजरीवाल बेस्ट, अच्छा होगा अगर वो...', बोले सौरभ भारद्वाज
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं. ईडी के द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद से ही उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल मंचों पर नजर आ रही हैं और जनता को अरविंद केजरीवाल के संदेश पढ़कर सुना रही हैं. ऐसे में AAP सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सुनीता केजरीवाल को मौजूदा हालात के लिए सबसे अच्छा लीडर बताया है.
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता मौजूदा परिस्थितियों में पार्टी को एकजुट रखने के लिए बेस्ट चेहरा हैं. उनके होने का पार्टी कैडर पर 'सकारात्मक प्रभाव' पड़ा है. एजेंसी के मुताबिक दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ ने कहा कि सुनीता केजरीवाल ने हमेशा कहा है कि वह जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री की 'दूत' हैं.
सौरभ ने आगे कहा कि समर्थन आधार, कैडर और शीर्ष नेतृत्व के बीच भावनात्मक संबंध भी किसी संगठन को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. वो अरविंद केजरीवाल के संदेशों को पहुंचा रही हैं. इसका हमारी पार्टी के कैडर और हमारे समर्थकों पर बहुत प्रभाव पड़ा है. हम इसका प्रचार करना चाहते हैं. मौजूदा परिस्थितियों वह पार्टी को एकजुट रखने के लिए बेहतरीन चेहरा हैं.
'एक बड़ा संदेश...'
सुनीता केजरीवाल ने अब तक तीन डिजिटल ब्रीफिंग को संबोधित किया है, जिसमें उन्होंने ईडी हिरासत और तिहाड़ जेल से आए अरविंद केजरीवाल के संदेश पढ़कर जनता को सुनाया. उन्होंने 31 मार्च को इंडिया ब्लॉक की 'महारैली' में भी जनता को संबोधित किया था.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमारे तीन नेताओं- सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल की पत्नियों का रैली में शामिल होना एक बड़ा संदेश देता है. बीजेपी की रणनीति है कि 'हमने उनके नेताओं को गिरफ्तार किया, अब वे हमारे सामने आत्मसमर्पण करेंगे.' लेकिन जब उनकी पत्नियां सामने आती हैं और मंच से कहती हैं कि 'हम आत्मसमर्पण नहीं करेंगे', इससे पता चलता है कि वे (नेता) जेल में हो सकते हैं, लेकिन उनके परिवार कमजोर नहीं हुए हैं. जब अरविंद केजरीवाल की पत्नी INDIA ब्लॉक की रैली में थीं, तो इससे पार्टी कैडर को एक भावनात्मक जुड़ाव महसूस हुआ.
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए सीएम केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं. इसी मामले में संजय सिंह को जमानत दे दी गई जबकि सिसोदिया जेल में हैं. सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के एक अलग मामले में जेल के अंदर हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



