
मोहाली मर्डर केस: इस गैंग ने कराई कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, पुलिस ने की शूटर्स की पहचान
AajTak
Rana Balachauria Murder Case: मोहाली में 30 साल के कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या को पुलिस ने पूरी तरह से प्लान्ड मर्डर बताया है. पुलिस के मुताबिक गैंग ने टूर्नामेंट पर दबदबा बनाने के इरादे से वारदात करवाई. शूटर्स की पहचान हो चुकी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें छापेमारी कर रही हैं.
पंजाब के मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान प्रमोटर-प्लेयर की सनसनीखेज हत्या को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि 30 साल के कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या एक गैंग के कहने पर कराई गई. इस मामले में दो शूटर्स समेत तीन संदिग्धों की पहचान हो चुकी है, जो एक संगठित गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं.
मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि यह हत्या महज अचानक हुआ हमला नहीं था, बल्कि पूरी तरह से सुनियोजित थी. सोमवार को जब राणा बलाचौरिया अपनी टीम के साथ सोहाना इलाके में चल रहे प्राइवेट कबड्डी टूर्नामेंट में पहुंचे, तभी हमलावरों ने उन्हें टारगेट किया. आरोप है कि शूटर्स ने खुद को फैन बताया, सेल्फी लेने के बहाने राणा के पास पहुंचे.
इसके बाद पार्किंग एरिया की तरफ ले जाकर गोलियां चला दीं. इस हमले में गंभीर रूप से घायल राणा बलाचौरिया को मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद हमलावर .30 बोर के हथियार से फायरिंग कर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए. इस घटना से टूर्नामेंट स्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
इस हत्या के पीछे डोनी बाल और लकी पटियाल गैंग का हाथ है. पुलिस का मानना है कि गैंग कबड्डी टूर्नामेंट्स पर अपना दबदबा बनाना चाहता था. गैंग को शक था कि राणा बलाचौरिया जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी है. इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया. शूटर्स की पहचान आदित्य कपूर उर्फ मक्खन और करण पाठक उर्फ डिफॉल्टरकरण के रूप में हुई है.
दोनों अमृतसर के रहने वाले हैं. डोनी बाल गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि आदित्य कपूर के खिलाफ पहले से 13 केस दर्ज हैं, जबकि करण पाठक पर दो केस दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि यह हमला सिर्फ राणा बलाचौरिया को मारने के मकसद से किया गया था. उन्होंने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बीच किसी भी तरह के कनेक्शन से इनकार किया.
पुलिस के मुताबिक राणा का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था. मूसेवाला हत्याकांड में उसकी कोई भूमिका नहीं थी. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश में अमृतसर और दिल्ली में पुलिस भेजी गई है. इसके साथ ही आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. शूटर्स की मदद करने वाले आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








