
मोहाली पहुंचीं विश्व कप विजेता बेटियां... पंजाब सरकार ने किया जोरदार स्वागत
AajTak
पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर स्वयं खिलाड़ियों का अभिनंदन करने पहुंचे. खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब लौटने के बाद टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा.
भारत को महिला क्रिकेट विश्व कप का पहला खिताब दिलाने वाली भारतीय टीम की दो पंजाबी बेटियों हरलीन देओल और अमनजोत कौर का शुक्रवार को मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया. पंजाब सरकार की ओर से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर स्वयं खिलाड़ियों का अभिनंदन करने पहुंचे.
एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर जब दोनों खिलाड़ी पहुंचीं, तो माहौल जश्न में बदल गया. पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और खेल विभाग के अधिकारियों ने फूलों के हार पहनाकर और भांगड़ा कर दोनों खिलाड़ियों का सम्मान किया.
इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर, जसवंत कौर और पार्षद सरबजीत सिंह समाणा भी मौजूद रहीं. हरलीन और अमनजोत के स्वागत में स्थानीय खेलप्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी.
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “हमारी बेटियों ने पंजाब और भारत का मान बढ़ाया है. यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पहले ही वीडियो कॉल के जरिए हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर को बधाई दी थी और राज्य सरकार द्वारा तीनों खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित करने की घोषणा की है."
सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि मान सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है. उन्होंने कहा, “पंजाब की मिट्टी में खेलों का जुनून है. हमारी ये बेटियां आने वाली युवा पीढ़ी के लिए आदर्श हैं.”
खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब लौटने के बाद टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी राज्यस्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







