
'मोहल्ले का ट्यूटर बॉय... 2 साल पहले अचानक हो गया गायब', ललित झा के बारे में पिता और पड़ोसी ने क्या-क्या बताया
AajTak
Parliament Security Breach: संसद कांड के मास्टरमाइंड ललित झा की फैमिली सदमे में है. ललित के पिता और भाई ने कहा कि हम कभी सोच भी नहीं सकते थे कि ललित ऐसा काम कर सकता है. मीडिया में उसकी तस्वीरें देखकर हम हैरान हैं. वहीं ललित के पड़ोसियों ने कहा कि ललित हमेशा रिजर्व नेचर का रहा है. वह लोगों से बहुत कम सोशल रहता था.
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मास्टरमाइंड ललित मोहन झा के बड़े भाई शंभू झा ने कहा कि इस घटना में ललित की संलिप्तता पर पूरा परिवार हैरान है. हमें यकीन नहीं हो रहा कि वो ऐसा कर सकता है. बता दें कि ललित गुरुवार की शाम महेश नाम के व्यक्ति के साथ नई दिल्ली के एक थाने में पहुंचा था, जहां उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर स्पेशल सेल को सौंप दिया था.
बता दें कि बुधवार को साल 2001 में संसद पर हुए आतंकवादी हमले की बरसी पर दो लोग शून्यकाल के दौरान विजिटर गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए थे. इस दौरान दोनों आरोपियों ने कनस्तरों से पीले रंग का धुआं छोड़ा और नारेबाजी की थी. उसी दौरान सांसदों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था.
ललित के भाई शंभू झा ने कहा कि हमें नहीं पता कि ललित इस सब में कैसे शामिल हुआ. वह हमेशा इन सब चीजों से दूर रहता था. वह बचपन से ही शांत स्वभाव वाला और अंतर्मुखी रहा है. वह टीचर होने के अलावा गैर सरकारी संगठनों से जुड़ा था, यह तो हमें पता था. शंभू ने कहा कि इस घटना के बाद टेलीविजन चैनलों पर उसकी तस्वीरें देखकर हम हैरान हैं.
यहां देखें वीडियो
बुधवार रात से शंभू के पास लगातार कॉल्स आ रहे हैं. पुलिस के साथ ही रिश्तेदार ललित के बारे में पूछताछ कर रहे हैं. शंभू ने कहा कि हमने ललित को आखिरी बार 10 दिसंबर को देखा था. उस समय मैं गृहनगर बिहार के लिए निकला था. तब ललित सियालदह स्टेशन पर हमें छोड़ने आया था. इसके अगले दिन ललित ने हमें फोन किया और कहा कि किसी काम से दिल्ली जा रहा हूं. उसके बाद से हमारी उससे कोई बात नहीं हुई.
ललित के पिता बोले- मुझे नहीं पता कि ये कैसे हो गया

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







