
मोहल्ला क्लीनिक और DTC की जांच, फ्री राइड को ग्रीन सिग्नल, प्रशासन में बड़े फेरबदल... रेखा गुप्ता सरकार ने लिए ये 5 बड़े फैसले
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दोपह 12:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी. वह दोपहर एक बजे उपराष्ट्रपति से और शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी.
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार शपथ लेते ही एक्शन मोड में है. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मूल विभागों में रिपोर्ट करने को कहा गया है. पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के व्यक्तिगत स्टाफ की भी सेवाएं खत्म की गई हैं. ऐसे में बीते 24 घंटे में दिल्ली सरकार ने पांच बड़े फैसले लिए हैं.
दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह का कहना है कि उन्होंने आज अहम मीटिंग बुलाई है. स्वास्थ्य विभाग की हालत बहुत खराब है.
उन्होंने कहा कि मोहल्ली क्लिनिकों की जांच की जाएगी. दवाइयों में कमी से लेकर डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन तक की जांच की जाएगी. अगर गड़बड़ मिली तो कार्रवाई की जाएगी. डीटीसी की बसों का पूरा आकलन किया जाएगा. बताया गया है कि 40 फीसदी बसें डिपो में हैं. नई बसें नहीं खरीदी गई हैं. इन सबकी जांच होगी.
इसके अलावा रेखा गुप्ता सरकार ने कहा कि दिल्ली की बसों में महिलाओं का फ्री सफर जारी रहेगा. इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: आतिशी के निजी स्टाफ की सेवाएं खत्म, सारे अफसर मूल कैडर में भेजे गए, रेखा गुप्ता सरकार ने किया बड़ा फेरबदल
इससे पहले गुरुवार को दिल्ली कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि बीजेपी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में आयुष्मान योजना को लागू करने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह योजना पांच लाख के टॉपअप के साथ लागू की जाएगी जिसमें पांच लाख रुपये का टॉपअप दिल्ली सरकार देगी और पांच लाख रुपये केंद्र सरकार की तरफ से दिए जाएंगे. औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करने के बाद इसे लागू किया जाएगा.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









