
'मोहन भागवत की गिरफ्तारी का दिया गया था आदेश', मालेगांव केस में पूर्व ATS अधिकारी का सनसनीखेज दावा
AajTak
साल 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में एनआईए की विशेष अदालत के फैसले के बाद पूर्व एटीएस अधिकारी महबूब मुजावर ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने आज तक के साथ बातचीत में बताया कि मालेगांव विस्फोट के बाद तत्कालीन जांच अधिकारी परमवीर सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की गिरफ्तारी का आदेश दिया था. मुजावर ने यह भी आरोप लगाया कि उन पर भगवा आतंकवाद साबित करने के लिए झूठी जांच करने का दबाव डाला गया था.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











