
मोरबी हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन 5 दिन बाद हुआ बंद, अब तक मिलीं इतनी लाशें
AajTak
गुजरात के मोरबी में हुए ब्रिज हादसे के बाद जारी रेस्क्यू ऑपरेशन अब रोक दिया गया है. किसी भी शख्स के लापता होने की जानकारी न होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकने के निर्णय लिया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे राहत एवं बचाव अधिकारी हर्षद पटेल के मुताबिक अब कोई भी ऐसा शख्स नहीं बचा है, ब्रिज हादसे के बाद जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो.
गुजरात के मोरबी में 30 अक्टूबर को हुए ब्रिज हादसे के बाद पिछले 5 दिनों से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन गुरुवार रात बंद कर दिया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे राहत एवं बचाव अधिकारी हर्षद पटेल के मुताबिक अब कोई भी ऐसा शख्स नहीं बचा है, ब्रिज हादसे के बाद जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हो. इसलिए सभी जांच एजेंसियों से बातचीत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करने का निर्णय लिया गया है.
ब्रिज गिरने से लेकर अब तक, इन 5 दिनों में 135 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है. भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के अलावा स्थानीय प्रशासन की मदद से यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था.
कब और कैसे गिरा था ब्रिज
गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज काफी पुराना था. रविवार का दिन होने के चलते ब्रिज पर काफी तादाद में लोग पहुंच गए थे. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई परिवार उस पर जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा पाए. भीड़ बढ़ने के बाद रविवार की शाम अचानक ब्रिज टूट गया और सैकड़ों लोग सीधे नदी में जा गिरे.
143 साल पुराना था ब्रिज
हादसे के बाद अब तक पुल से जुड़े कई खुलासे हो चुके हैं. सामने आया है कि मोरबी का 765 फुट लंबा और 4 फुट चौड़ा पुल 143 साल पुराना था. इस पुल का उद्घाटन 1879 में किया गया था. इस केबल ब्रिज को 1922 तक मोरबी में शासन करने वाले राजा वाघजी रावजी ने बनवाया था. वाघजी ठाकोर ने पुल बनाने का फैसला इसलिए लिया था, ताकि दरबारगढ़ पैलेस को नजरबाग पैलेस से जोड़ा जा सके.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







