
मोरबी पुल हादसा: हाई पावर बैठक की खुद पीएम मोदी की अध्यक्षता, प्रभावितों को हर संभव मदद पर जोर
Zee News
अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में मोरबी पुल टूटने के मामले पर सोमवार रात एक बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों से घटना से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने को कहा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में मोरबी पुल टूटने के मामले पर सोमवार रात एक बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों से घटना से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने को कहा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गांधीनगर में राजभवन में हुई बैठक में प्रधानमंत्री को घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी गई. प्रधानमंत्री गुजरात के दौरे पर हैं.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सौराष्ट्र क्षेत्र के मोरबी शहर में रविवार शाम को ब्रिटिश कालीन झूलता पुल के गिरने से हुई त्रासदी में कम से कम 134 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि घटना से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता मिले. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘मोदी ने राजभवन, गांधीनगर में मोरबी घटना की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की.’

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








