
मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार का अलर्ट, कभी भी हैक हो सकता है फोन, ऐसे रहें सेफ
AajTak
मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार ने एक अलर्ट जारी किया है. इसमें मोबाइल यूजर्स को सावधान रहने की सलाह दी. साथ ही बताया कि एंड्रॉयड के कुछ वर्जन में खामियों मिली. इन कमजोरियां का इस्तेमाल हैकर्स कर सकते हैं और आपके डिवाइस में सेंध लगा सकते हैं. इसमें वे मोबाइल में मौजूद संवेदनशील डेटा से लेकर बैंकिंग डेटा तक को चोरी कर सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स से जानते हैं.
स्मार्टफोन आजकल सिर्फ कॉलिंग और मैसेज तक सीमित नहीं रह गया. अब मोबाइल पर बैकिंग से लेकर संवेदनशील जानकारी होती है, जिसके हैक होने पर बड़ा नुकसान हो सकता है. हैकर्स इन वल्नरबिलिटी का इस्तेमाल करके यूजर्स के फोन में खतरनाक ऐप्स इंस्टॉल करने से लेकर बैंक पासवर्ड या डिटेल्स तक चोरी कर सकते हैं.
दरअसल, सरकारी एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने मोबाइल यूजर्स के लिए एक वॉर्निंग जारी की. इसमें एंड्रॉयड OS पर काम करने वालों को सावधान रहने को कहा है, क्योंकि इन कमजोरियों का इस्तेमाल करके हैकर्स मोबाइल यूजर्स को कंगाल तक कर सकते हैं.
जारी वॉर्निंग में बताया है कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (Android OS) में कई कमजोरियां स्पॉट की हैं, जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं. यह एक तरह के सिक्योरिटी लूप होल हैं, जिनसे हैकर्स फोन तक पहुंच सकते हैं. इसमें हाल ही में लॉन्च हुआ Android 13 भी शामिल है.
ये भी पढ़ेंः Online Scam पकड़ने में मदद करेगा ये AI टूल, बहुत आसान है यूज करने का तरीका, फ्री है सर्विस
जानकारी के मुताबिक, ये कमजोरियां हैकर्स को डिवाइस का एक्सेस तक दे सकती है, जिससे यूजर्स का संवेदनशील डेटा तक चोरी हो सकता है. साथ ही फोन चलाने में परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है.
CERT-In मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के अंदर काम करने वाली एजेंसी है. इसका मकसद भारतीय साइबर स्पेस को सुरक्षित बनाना है. साथ ही साइबर सिक्योरिटी से संबंधित मामलों की पहचान करना. इसमें हैकिंग और फिशिंग जैसे मामले भी हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










